दरअसल, साल 2023 में बेंगलुरु में आयोजित एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान स्टार कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक साथ शिरकत की. स्टेज पर जब मस्ती का दौर शुरू हुआ, तो दोनों को एक अनोखा चैलेंज दिया गया. नियम यह था कि होस्ट द्वारा पूछे गए हर सवाल का जवाब कपल को अनिवार्य रूप से ‘गलत’ ही देना था. इसी ‘गलत जवाब’ वाले गेम के दौरान जब होस्ट ने अनुष्का से उनके फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट का यह राज पूछा, तो उन्होंने बिना झिझके विराट का नाम ‘पति परमेश्वर’ और ‘सुनिए जी’ बता दिया. जब यही सवाल विराट कोहली से अनुष्का के संदर्भ में पूछा गया, तो भारतीय रन मशीन ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा-‘डॉर्लिंग’.
अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में राज से पर्दा हटाया था.
स्टेज पर दोनों की यह हाजिरजवाबी और गलत जवाब देने की होड़ देखकर वहां मौजूद दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. विराट और अनुष्का का यह बेफिक्र अंदाज देखकर जब फैंस ने शोर मचाना शुरू किया, तो विराट ने तुरंत माहौल को और हल्का करते हुए चुटकी ली. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘ये गलत जवाब है भाई, सही जवाब मैं तुमको ना बताऊंगा यहां!’ विराट की इस देशज और देहाती बोली वाले अंदाज को सुनकर अनुष्का शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मस्ती का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका. होस्ट ने विराट से उनका खुद का नाम पूछा, तो उन्होंने बिना पलक झपकाए खुद को ‘गजोधर’ घोषित कर दिया.
जब ‘बैंड बाजा बारात’ के डायलॉग से जी उठा रणवीर सिंह का अंदाज
इवेंट में उस वक्त जबरदस्त रोमांच देखने को मिला जब अनुष्का शर्मा ने अपनी सुपरहिट डेब्यू फिल्मों में से एक ‘बैंड बाजा बारात’ का प्रसिद्ध डायलॉग दोहराया. अनुष्का ने पूरे ड्रामे के साथ कहा, ‘प्यार, व्यापार की जोड़ी कभी नहीं बैठती. ना भैया, मैं तो सिंगल ही बेस्ट हूं.’
अनुष्का के इस डायलॉग को खत्म करते ही विराट कोहली ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. विराट ने फिल्म में रणवीर सिंह (बिट्टू शर्मा) के आइकॉनिक स्टाइल और लहजे को हूबहू कॉपी करते हुए तुरंत जवाब दिया, ‘बिजनेस कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकौड़े की कसम… कभी धोखा नहीं दूंगा.’ विराट का यह बॉलीवुड अवतार देखकर अनुष्का समेत पूरे स्टेडियम में मौजूद लोग दंग रह गए.
स्टेज पर उतरा विराट का आक्रामक जश्न
मैदान पर विराट कोहली का आक्रामक सेलिब्रेशन किसी से छिपा नहीं है. जब भी टीम इंडिया का कोई गेंदबाज विकेट लेता है, तो विराट की ऊर्जा देखने लायक होती है. इस इवेंट में अनुष्का शर्मा ने विराट के इसी ऑन-फील्ड अवतार की सरेआम नकल उतारी. अनुष्का स्टेज पर अचानक जोर-जोर से कूदने लगीं और चिल्लाकर दिखाने लगीं कि कैसे विराट मैदान पर जश्न मनाते हैं. अनुष्का ने मजाकिया लहजे में कहा कि कई बार तो मैदान पर ऐसा लगता है जैसे विराट बॉलर से भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और उन्होंने ही विकेट लिया हो. अनुष्का को अपनी ही नकल उतारते देख विराट थोड़े झेंप गए और हंसते हुए बोले, ‘चल बैठ जा, बड़ी शर्म आती है बाद में.’
ग्लैमर और आध्यात्मिक शांति का अनोखा संतुलन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बेंगलुरु इवेंट के ये वीडियो इस बात का सबूत हैं कि ‘विरुष्का’ की जोड़ी न सिर्फ एक-दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त है, बल्कि वे जीवन के हर पल का खुलकर आनंद लेना जानते हैं. जहां एक ओर वे सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की मस्ती और चुलबुलेपन से फैंस का दिल जीत लेते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे अपनी आध्यात्मिक जड़ों से भी उतने ही गहराई से जुड़े हुए हैं. हाल ही में इस कपल को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज (Premamanand Maharaj) के दरबार में पूरी सादगी के साथ हाथ जोड़े बैठे देखा गया था. वृंदावन के उस शांत और भक्तिमय माहौल से निकलकर बेंगलुरु के इस इवेंट में फैंस को गुदगुदाने तक, विराट और अनुष्का का यह सफर दिखाता है कि वे अपनी निजी और सामाजिक जिंदगी के बीच कितना बेहतरीन संतुलन बनाकर रखते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



