Image Slider

Last Updated:

मगरमच्छ संरक्षण केंद्र से सटा हुआ भेड़िहारी गांव, जहां मुसहर समुदाय की आबादी अधिक है, को प्रशासन ने वाइब्रेंट विलेज का दर्जा दिया है. इस गांव में पर्यटकों के रुकने के लिए होमस्टे और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इन विकास कार्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा. नेपाल से सटे होने के कारण भी यह क्षेत्र पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दर्जनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र और टेल फॉल क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे. नेपाल सीमा से सटा यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है, और प्रशासन ने यहां पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए कई विकास योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य का रूप रेखा तैयार किया है.

दर्जनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र, जिसे स्थानीय रूप से दर्जनिया ताल के नाम से भी जाना जाता है, सैकड़ों मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है. यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। संरक्षण केंद्र से थोड़ी दूरी पर पूरब दिशा में स्थित टेल फॉल, जो गंडक नदी का किनारा है, का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा. यहां बैरिकेडिंग की जाएगी और इसे और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके.

वाइब्रेंट विलेज भेड़िहारी में पर्यटकों के लिए सुविधाएं

मगरमच्छ संरक्षण केंद्र से सटा हुआ भेड़िहारी गांव, जहां मुसहर समुदाय की आबादी अधिक है, को प्रशासन ने वाइब्रेंट विलेज का दर्जा दिया है. इस गांव में पर्यटकों के रुकने के लिए होमस्टे और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इन विकास कार्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा. नेपाल से सटे होने के कारण भी यह क्षेत्र पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. एक लंबे समय से इस गांव के विकास को लेकर चर्चा हो रही है और इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रशासन काम भी कर रही है. सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह गांव एक लंबे समय से पिछड़े गांवों की श्रेणी में गिना जाता था, लेकिन वाइब्रेंट विलेज का दर्जा मिलने के बाद इसकी पहचान बदल रही है.

स्थानीय व्यवसाय को मिलेगी नई उड़ान

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. वर्तमान समय में यहां पर अलग-अलग जगहों से प्रतिदिन पर्यटक आते रहते हैं. हालांकि, क्षेत्र में अभी व्यवसाय को लेकर ज्यादा व्यवस्था नहीं देखने को मिलती है, लेकिन ऐसी संभावना है कि जैसे-जैसे यहां पर्यटन की दृष्टि से विकास हो रहा है, आने वाले समय में व्यवसाय का एक बड़ा अवसर मिलेगा. स्थानीय लोग जो नदी में नाव के माध्यम से पर्यटकों को घुमाते हैं और बाकी समय में नदी से मछलियों को निकालते हैं, उनके लिए भी रोजगार के अन्य दूसरे नए अवसर खुलेंगे. पर्यटकों के आवागमन बढ़ने से इस क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी और आर्थिक गतिविधि भी बढ़ेगी.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||