Image Slider

Last Updated:

‘लॉक अप 2’ की ट्रॉफी जीतने के बाद श्रेया कालरा ने मीडिया इंटरव्यू में अपनी प्राइज मनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. श्रेया ने बताया कि वे 1 करोड़ रुपये की इस राशि में से एक हिस्सा अपनी को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के नाम करने जा रही हैं। इसके अलावा श्रेया ने प्राइज मनी के बाकी हिस्से को एक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की बात कही है।

Top Deals Inside

1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी श्रेया कालरा?  किया ये बड़ा एलानZoom

नई दिल्ली: लॉक अप 2 खत्म हो चुका है और शो की विनर श्रेया कालरा रही हैं, जिसके बाद से वे लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करने वाली श्रेया कालरा ने शो जीतने के बाद कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को बेहद भावुक कर दिया. हर कोई जानना चाहता था कि श्रेया इन पैसों का क्या करेंगी.

इस पर श्रेया ने एलान किया है कि वे अपनी प्राइज मनी का एक हिस्सा शो की रनर-अप और अपनी को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम के लिए डोनेट करेंगी.

लग्जरी चीजें नहीं, दूसरों का सुकून है पसंद

जब मीडिया ने श्रेया से उनके सपनों और प्राइज मनी के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेहद सादगी से जवाब दिया. श्रेया ने कहा कि देखिए, मैं लग्जरी चीजों में ज्यादा यकीन नहीं करती और न ही मुझे महंगी कारों का कोई शौक है. हां, मुझे अपनों के लिए तोहफे खरीदना और देना बहुत पसंद है. लेकिन इन सबसे परे, एक बात जो मेरे दिल में है, वो ये कि मैं शिल्पा जी के शेल्टर होम के लिए अपनी तरफ से पूरी मदद करूंगी. श्रेया की इस बात ने साबित कर दिया कि शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इंसानियत का रिश्ता आज भी कायम है.

बिजनेस माइंड वाली हैं श्रेया कालरा

शिल्पा शिंदे के नेक काम में हाथ बंटाने के साथ-साथ श्रेया अपने भविष्य को लेकर भी काफी समझदार नजर आईं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि चूंकि मैं एक सिंधी परिवार से हूँ, इसलिए मेरा बिजनेस माइंड काफी स्ट्रॉन्ग है. मैं इस प्राइज मनी के बाकी हिस्से को एक अच्छी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहती हूँ, ताकि मुझे आगे चलकर बेहतर रिटर्न मिल सके. तो 1 करोड़ रुपये की इस राशि के लिए मैंने यही दो मुख्य चीजें सोची हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||