प्रयागराजः कानपुर से झांसी जाते समय एक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार सवार लोग कानपुर से झांसी जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे, तभी मौत बनकर आए इस हादसे ने उनके परखच्चे उड़ा दिए.
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था. इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अबान और उसके दोस्त सोनू की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
इससे पहले अतीक के बेटे असद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी थी, जबकि अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है. उसकी मौत की जानकारी उसकी बुआ को दे दी गई है. परिवार और रिश्तेदार के लोग झांसी के लिए रवाना हो गए हैं. अबान का शव झांसी मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. उसका पोस्टमार्टम झांसी में ही किया जाएगा और फिर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जानकारी मिल रही है कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Atiq Ahmed Son Death News LIVE: अबान अहमद के शव की शिनाख्त करने झांसी हॉस्पिटल पहुंचा भाई
Atiq Ahmed Son Death News LIVE: झांसी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की पहचान करने चौथा बेटा अहजम अहमद झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उसने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना और उनसे घटना की जानकारी ली. इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा, जहां उसने अपने भाई अबान अहमद के शव की शिनाख्त की. शव की पहचान पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
Atiq Ahmed Son Death News LIVE: अबान के भाई अहेजम की झांसी जेल से अपील, सुपुर्द-ए-खाक में जाने दिया जाए
Atiq Ahmed Son Death News LIVE: झांसी में अवान के बड़े भाई अहेजम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशासन से एक भावुक अपील की है. मीडिया से मुखातिब होते हुए अहेजम ने मांग की है कि दुख की इस घड़ी में उनके भाइयों को सुपुर्द-ए-खाक (मिट्टी देने की रस्म) में शामिल होने की अनुमति दी जाए. यह बयान ऐसे समय में आया है जब परिवार अंतिम विदाई की तैयारियों में जुटा है, और अहेजम चाहते हैं कि इस मौके पर उनके भाई भी वहां मौजूद रहकर अपनी अंतिम जिम्मेदारी निभा सकें.
Atiq Ahmed Son Death News LIVE: हाईवे पर 100 KM की रफ्तार से चल रही थी अतीक अहमद के बेटे की कार
Atiq Ahmed Son Death News LIVE: अतीक अहमद के बेटे की हाइवे पर एक एक्सिडेंट में मौत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक, कानपुर से झांसी की ओर जा रही यह कार हाईवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक रफ्तार में चल रही थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी के सामने एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तो कार पूरी तरह से बेकाबू हो गई. सीधे डिवाइडर से टकराकर कई पलटी खाते हुए चकनाचूर हो गई. इस भीषण दुर्घटना में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौके पर ही मौत हो गई. तेज धमाके की आवाज सुनकर हाईवे के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया. इस हादसे में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई कार के ऊपर बड़े अक्षरों में ‘ARMY’ (आर्मी) लिखा हुआ मिला है.
Atiq Ahmed Son Death News LIVE: डिवाइडर से टकराई क्रेटा, कार के उड़े परखच्चे, अबान औ उसके दोस्त की मौके पर मौत
Atiq Ahmed Son Death News LIVE: ताजा जानकारी के मुताबिक अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था. इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अबान और उसके दोस्त सोनू की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
शाइस्ता परवीन आएगी या नहीं बेटे के जनाजे पर?
अतीक अहमद ने यूपी की सियासत और जरायम की दुनिया में करीब चार दशकों तक राज किया, अब उसका साम्राज्य लगभग तबाह हो गया है. कभी जिस अतीक अहमद एंड फैमिली की तूती बोला करती थी, आज उसके सदस्य जेल में बंद हैं या फिर फरार हैं या फिर मारे जा चुके हैं. वहीं पत्नी शाइस्ता परवीन और दाएं हाथ कहे जाने वाले गुड्डू बमबाज का कुछ अता पता नहीं है. ऐसे में अब छोटे बेटे अबान की मौत पर सबकी नजर इसी बात पर है कि क्या ये दोनों अंतिम विदाई देने आएंगे या नहीं. यहां पढ़ें पूरी खबर
Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के कुल कितने बेटे
अतीक अहमद के कुल पांच बेटे थे. जिसमें सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है. वहीं अली अहमद झांसी जेल में बंद है. तीसरे बेटे असद की अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी. चौथा बेटा अहजम है, जो बाहर है. पांचवें नंबर के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई.
Atiq Ahmed Son Death News: अतीक के बेटे अबान का झांसी में होगा पोस्टमार्टम
बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मृत अबान अहमद का पोस्टमार्टम झांसी में ही होगा. इसके बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर प्रयागराज जाएंगे और फिर वहां मौजूद कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में उसको खाक-ए-सुपुर्द किया जाएगा.
Jhansi Road Accident: बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था अबान
झांसी के पूंछ इलाके में अतीक अहमद के बेटे के कार सड़क हादसे की शिकार हो गई. अबान अपने बड़े भाई अली से मिलने के लिए झांसी जा रहा था. उसने मुलाकात के लिए पर्ची भी कटवा रखी थी. घायलों की पहचान एहजाम, उमर, जैद के रूप में हुई है. वहीं मृतकों की पहचान अबान और सोनू के रूप में हुई है.
Atiq Ahmed Son Death News: अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई. झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने आ रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. झाँसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास हादसा हुआ है. तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने घायलों को सीएचसी पूंछ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया. इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी. वहीं, दूसरा बेटा अली अहमद वर्तमान में झांसी जेल में बंद है. अब अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत ने एक बार फिर अतीक परिवार को सुर्खियों में ला दिया.
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Atiq Ahmed Son Death News: अतीक अहमद के बेटे की मौत पर बोले झांसी एसएसपी
एसएसपी झांसी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी बहुत स्पीड में थी, जिस वजह से हादसा हुआ. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके पर चश्मदीद और घायलों से बातचीत हुई है. मो. जाहिद गाड़ी चला रहा था. उसका इलाज चल रहा है. कौन कहां बैठा था, ये पता किया जा रहा है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



