The Paradise Teaser Released : ‘द पैराडाइज’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसका गाना ‘आया शेर’ एक चार्टबस्टर बन चुका है. दमदार टोन, शानदार विजुअल्स और असरदार डायलॉग्स वाले अनाउंसमेंट वीडियो ने पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली थी. अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है.
‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: ‘द पैराडाइज’ फिल्म में नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन चर्चित फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला ने किया है. ‘दसरा’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दोनों एक बार फिर साथ आए हैं, जिसे लेकर दर्शक रोमांचित हैं. फिल्म के ऐलान के बाद से ही यह अपने दमदार पोस्टर्स, शानदार प्रमोशनल कॉन्टेंट और चार्टबस्टर गाने ‘आया शेर’ की वजह से चर्चा में बनी हुई है, जिसे यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कई महीनों के इंतजार के बाद मेकर्स ने ‘द पैराडाइज’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है.
टीजर शुरुआत से लेकर आखिर तक दमदार एक्शन और ड्रामे से भरपूर है. श्रीकांत ओडेला ने स्लम के बैकग्राउंड पर एक भव्य और रॉ दुनिया की झलक दिखाई है. टीजर में नेचुरल स्टार नानी बेहद दमदार और खौफनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि राघव जुयाल एक खतरनाक विलेन के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जिससे दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. टीजर के शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और कहानी इस बात का इशारा देते हैं कि फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. साथ ही, मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.
‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड
‘द पैराडाइज’ अपने प्रमोशनल कॉन्टेंट के साथ पहले ही नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म का गाना ‘आया शेर’ यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 18 लाख से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुका है. यह गाना सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इंस्टाग्राम पर हजारों रील्स बन चुकी हैं और फैंस नानी के लुक और उनके सिग्नेचर हुकस्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं.
8 भाषाओं में होगी रिलीज
‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से ग्लोबल मार्केट में पेश करने के लिए संपर्क किया है. ‘द पैराडाइज’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा सिनेमाई अनुभव बनने की ओर बढ़ रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
About the Author
अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



