Last Updated:
Rishabh Pant Income Tax Uttarakhand: किसी आम आदमी के लिए अपने पूरे जीवन में जितना कमाना भी संभव नहीं, उतनी रकम तो भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सिर्फ इनकम टैक्स में चुका दी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋषभ पंत 2025-26 वित्तीय वर्ष में 23 करोड़ 84 लाख रुपये के साथ उत्तराखंड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बने हैं.
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर बने ऋषभ पंत
गुरुद्वारे में सोकर गुजारा करते थे पंत
एक दौर था, जब ऋषभ पंत को गुरूद्वारे में रात गुजारनी पड़ती थी. वहीं लंगर खाकर क्रिकेट की प्रैक्टिस करने जाया करते थे. भारतीय टीम तक पहुंचने से पहले ऋषभ पंत ने काफी बुरे दिन देखे हैं. ऐसा नहीं है कि वह बेहद गरीब परिवार से आते थे, लेकिन माता-पिता पर अतिरिक्त बोझ न डालने के मकसद से उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना, तब जाकर आज इस मुकाम तब पहुंचे.
रूड़की के रहने वाले हैं ऋषभ पंत
4 अक्टूबर 1997 को हरिद्वार में पैदा हुए ऋषभ पंत मूलत: रूड़की के रहने वाले हैं. 2017 में उनके पिता राजेंद्र पंत का देहांत हो गया, तब तक बाएं हाथ का बल्लेबाज इतना बड़ा स्टार नहीं बना था. अशोक नगर ढंढेरा स्थित आवास में उनकी मां सरोज पंत आज भी रहती हैं.
दिल्ली के तारक सिन्हा ने पहचाना टैलेंट
ऋषभ पंत भले ही उत्तराखंड़ में पले-बढ़े, लेकिन उनका क्रिकेट करियर दिल्ली में पनपा. दिल्ली के मशहूर सोनेट क्रिकेट क्लब में उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं. गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्डी तारक सिन्हा आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ऋषभ पंत उन्हीं के टैलेंट हंट की देन हैं. कई इंटरनेशनल खिलाड़ी देने वाले तारक सिन्हा ने एक बार किसी इंटरव्यू में बताया था कि:
वह उत्तराखंड के रूड़की से दिल्ली सिर्फ इस टैलेंट हंट में भाग लेने चला आया. दिल्ली शहर उसके लिए पूरी तरह नया था इसलिए वह मोतीबाग गुरूद्वारे में रूकता था. वहीं लंगर खाकर प्रैक्टिस के लिए आता जाता था. सोनेट क्लब में सेलेक्ट होने के बाद वह कुछ दिनों तक गुरूद्वारे से ही आना-जाना करता था. इसके बाद उसने किराये पर कमरा लिया. वह जितना टैलेंटेड है, उससे कहीं ज्यादा मेहनती.
पंत की 150 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ
वैसे तो इस बारे में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं, लेकिन तमाम फाइनेंशियल मीडिया रिपोर्ट्स और कमाई के जरिए देखने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि ऋषभ पंत की नेटवर्थ 120-150 करोड़ के आसपास होगी. आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाकर उन्हें खरीदा था. लखनऊ के लिए इसी मोटी सैलरी पर ऋषभ ने दो सीजन खेला. इसके अलावा वह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ‘ए’ के प्लेयर हैं, जिसके लिए सालाना 5 करोड़ मिलते हैं. मैच फीस अलग से. एक अनुमान के मुताबिक ब्रांड एंडोर्समेंट से यह क्रिकेटर सालाना 8-15 करोड़ रुपये कमाता है. जमीन, प्लॉट्स और इनवेस्टमेंट्स की जानकारी सार्वजनिक नहीं है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


