Image Slider

Last Updated:

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मिड-डे मील बांटने के दौरान स्कूली बच्चों को थाली-प्लेट नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें हाथ पर ही रोटी-सब्जी रखकर खानी पड़ी. हालांकि मामला उजागर होने के बीएसए ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया.

बच्चों को हाथ पर दी रोटी-सब्जी, मिड-डे मील के लिए नहीं मिली थाली, फोटो वायरलZoom

बलिया में बच्चों को हाथ पर दिया गया मिड-डे मील.

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील थाली की जगह हाथ पर दे दिया. मजबूरीवश बच्चों को हाथ पर रोटी-सब्जी रखकर खानी पड़ी. हालांकि जैसे ही इस पूरे वाकया का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही अनुदेशक की सेवा समाप्त कर दी गई. इसके अलावा स्कूल के शिक्षामित्र को चेतावनी भी दी गई है.

प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने की नीयत से बनाई थी वीडियो
बताया जा रहा है कि आपसी लड़ाई के चक्कर में इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने के इरादे से अनुदेशक ने वीडियो बनाया था. कार्रवाई करते हुए बीएसए ने विद्यालय में पठन पाठन के साथ अनुशासन बढ़ाने का निर्देश दिया है. सियर शिक्षा क्षेत्र के कंम्पोजिट विद्यालय पलिया में छात्र-छात्राओं का मिड डे मील की रोटी सब्जी थाली की जगह हाथ में खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था.

154 बच्चों के खाने के लिए कुल 160 थालियां
बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में कुल 8 सहायक अध्यापक हैं. दो अनुदेशक और एक शिक्षा मित्र की तैनाती है. चार रसोइया सहित कुल 15 कर्मचारी काम करते हैं. विद्यालय में 154 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं. इन सबके खाने के लिए कुल 160 थालियां हैं. फिर भी खाना हाथ में परोसा गया. बताया जा रहा है कि यह वायरल फोटो-वीडियो 20 अप्रैल का है.

डिलीट फोटो हो गई रिस्टोर
इसे अनुदेशक निर्मला भारती ने दूसरी जगह भेजकर अपने मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया था. लेकिन फोटो अब रिस्टोर हो गया है. निर्मला भारती ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने की नीयत से फोटो खींचे थे. जानबूझकर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो अब वायरल हो रहा है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||