Image Slider


Case registered after remarks passed at young woman playing badminton



कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित सोसायटी निवासी एक युवती पर कार सवार युवकों ने फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। मामला तीन अगस्त की रात का है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार अगस्त की देर रात प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। दर्ज मामले पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी और बेटा तीन अगस्त की रात करीब 10ः30 बजे घर के बाहर बैडमिंटन खेल रहे थे। इस दौरान पड़ोस में गाड़ी से तीन युवक पहुंचे और शीशा नीचे करके बेटी पर अश्लील फब्तियां कसीं। बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कार को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||