Image Slider


The dumper that ran over Kanwariya Deepanshu turned out to be from Haryana



इंदिरापुरम। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-9 पर छिजारसी कट के पास सोमवार देर रात कांवड़ लेने जा रहे नोएडा के छलेरा गांव निवासी दीपांशु (21) को कुचलने वाला डंपर पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तेज रफ्तार डंपर हरियाणा में पंजीकृत है। पुलिस आरोपी चालक का पता लगाने में जुटी है। सोमवार को दीपांशु अपने दोस्त के साथ बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए निकला था। छिजारसी कट के पास पीछे से आ रही हरिद्वार परिवहन की रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से सड़क पर गिरे दीपांशु को कुचल दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने एनएच-9 पर जाम लगा दिया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने लोगों को समझाकर शांत कराया था। एसीपी ने बताया कि डंपर को ट्रेस कर लिया है और जल्द चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||