Image Slider

Last Updated:

Lock Upp 2- आज नेटफ्लिक्स के शो लॉक अप 2 का फिनाले हैं. हर्षद चोपड़ा के शो छोड़ने का बाद शिवांगी जोशी पहली फाइनलिस्ट बनीं. वहीं श्रेया कालरा ने फिनाले में दूसरे नंबर पर एंट्री ली. लॉक अप 2 के विनर को भारी भरकम कैश प्राइज भी मिलेगा.

Zoom

‘लॉक अप 2’ के विनर को भारी भरकम प्राइज मिलेगा.

नई दिल्ली. धमाकेदार सीजन के बाद रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियालिटी शो ‘लॉक अप सच य़ा सजा’ अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. लॉक अप 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. 5 कंटेस्टेंट्स ने तूफानी सफर के बाद लॉक अप 2 के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है. शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे ने 40 दिन तक जेल में शानदार गेम प्लान का प्रदर्शन किया और अब ये पांच लोग ट्रॉफी से बस एक कदम दूर हैं.

लॉक अप 2 का ग्रैंड फिनाले बेहद खास होने वाला है. ग्रैंड फिनाले में एंटरटेनमेंट जगत की कई चर्चित हस्तियां और सीनियर जर्नलिस्ट ज्यूरी मेंबर के रूप में नजर आएंगे. ये सभी टॉप 5 फाइनलिस्ट से अलग-अलग सवाल पूछेंगे और उनके जवाबों के आधार पर अपना वोट देंगे. ज्यूरी के वोट विजेता के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे.आप आज 8 को नेटफ्लिक्स पर लॉक अप का फिनाले देख सकते हैं.

आकांक्षा चमोला हुई एलिमिनेट

पिछले एपिसोड में आकांक्षा चमोला का लॉक अप 2 में सफर खत्म हुआ जिसके साथ श्रेया कालरा को फिनाले में जगह मिली. वहीं हर्षद चोपड़ा ने शो छोड़ दिया जिसके बाद शिवांगी जोशी को फिनाले में जगह मिली. हर्षद के शो छोड़ने की सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही थीं. हर्षद ने शिवांगी को फिनाले में जगह दी और वो खुद शो से बाहर हो गए. इसके चलते एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है.

शिवांगी को हर्षद ने फिनाले में दिलाई जगह

लॉक अप की शुरुआत से ही शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही. दोनों पर घर वालों ने भी काफी तंज कसे थे. शिल्पा शिंदे ने हर्षद और शिवांगी को लव बर्ड्स कहा था जिसपर दोनों ने बवाल खड़ा कर दिया था. उनका कहना है कि वो हमेशा से बस अच्छे दोस्त रहे हैं.

‘लॉक अप: सच या सजा’ के प्रीमियर में मेकर्स ने साफ कर दिया था कि इस बार मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी जीतने का नहीं, बल्कि अपनी छवि बदलने का भी होगा. शो में शामिल 14 प्रतियोगियों को अपनी जिंदगी से जुड़े विवादों, आरोपों और उनसे जुड़ी नेगेटिव पहचान का सामना करते हुए खुद को साबित करने का मौका दिया गया. पूरे सीजन के दौरान कंटेस्टेंट्स ने कई मुश्किल चुनौतियों और टास्क का सामना किया, ताकि वे फिनाले तक पहुंच सकें. विजेता के लिए मेकर्स ने 1 करोड़ रुपये के कैश प्राइज का ऐलान किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये 1 करोड़ रुपये का प्राइज कौन ले जाता है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||