लखनऊ में 11 से 28 जनवरी तक सजेगा भर्ती का मैदान
सेना भर्ती मुख्यालय ने लखनऊ एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम में भर्ती रैली की तारीख तय कर दी है. यह रैली 11 जनवरी से 28 जनवरी तक तीन अलग-अलग चरणों में होगी. इसमें लखनऊ, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, गोंडा, बांदा, कन्नौज, महोबा, औरैया और बाराबंकी समेत 12 जिलों के लगभग 45 हजार अभ्यर्थी अपना दमखम दिखाएंगे.
अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल: कब किसकी होगी परीक्षा?
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग डेट्स तय की गई हैं:
- अग्निवीर पुरुष भर्ती: 11 से 24 जनवरी के बीच जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों के लिए रैलियां होंगी.
- महिला मिलिट्री पुलिस: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए 25 जनवरी को भर्ती रैली आयोजित होगी.
- मेडिकल परीक्षण: शारीरिक परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट 25 से 28 जनवरी तक चलेगा.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: कौन-कौन से कागजात ले जाएं?
अग्निवीर रैली ग्राउंड पर एंट्री और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय सभी ओरिजिनल कागजात होने चाहिए. किसी भी कागजात की कमी प्रक्रिया से बाहर कर सकती है. अपने साथ ये सर्टिफिकेट जरूर रखें:
- एडमिट कार्ड: रैली का ओरिजिनल एडमिट कार्ड (साफ प्रिंटआउट).
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र: 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और बोर्ड सर्टिफिकेट.
- पहचान पत्र: आधार कार्ड और 20 से अधिक पासपोर्ट साइज की नई फोटो.
- निवास और जाति प्रमाण पत्र: मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो).
- चरित्र प्रमाण पत्र: ग्राम सरपंच या स्थानीय प्राधिकारी की तरफ से जारी चरित्र प्रमाण पत्र.
- अन्य विशेष प्रमाणपत्र: स्पोर्ट्स कोटा या एनसीसी (NCC) सर्टिफिकेट (अगर लागू हो).
फोटोकॉपी और फाइल मैनेजमेंट का रखें ध्यान
भारतीय सेना के नए निर्देशों के अनुसार, सभी ओरिजिनल कागजात के साथ उनकी 2-2 फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है. ये फोटोकॉपी या तो खुद अटेस्ट की हुई (Self-attested) हों या किसी गजटेड ऑफिसर से अटेस्टेड हों. भर्ती रैली में जाने से पहले सभी कागजातों की वॉटरप्रूफ फाइल बना लें और एक बार घर पर ही बहुत ध्यान से री-चेक कर लें.
दलालों के झांसे से बचें, अपनी मेहनत पर करें भरोसा
भारतीय सेना ने युवाओं को ठगों और दलालों से सख्त सावधान रहने की सलाह दी है. सेना में भर्ती निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल काबिलियत पर आधारित होती है. कोई भी बाहरी व्यक्ति या दलाल चयन प्रक्रिया में मदद नहीं करा सकता. इसलिए किसी के बहकावे में न आएं, अफवाहों से दूर रहें, अपने कॉन्फिडेंस और मेहनत पर भरोसा रखें.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



