Last Updated:
दिल्ली-NCR में सुबह सुबह मॉनसून की बारिश हो रही है. वहीं एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. आज दिनभर मॉनसून की बारिश हो सकती है. IMD ने 6 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इतना ही नहीं इस पूरे वीकेंड मॉनसून सक्रिय रहेगा और तापमान में गिरावट आएगी, इससे मौसम सुहावना रहेगा.
आज मॉनसून की अच्छी बारिश हो सकती है, आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह अच्छी बारिश शुरू हो गई है. जबकि कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को दिन के बड़े हिस्से में मॉनसून की बारिश होने की संभावना है. वहीं शाम और रात को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली के कुछ इलाकों में देर रात से ही बारिश होने की वजह से एनसीआर के बाकी हिस्सों में मौसम ठंडा हो गया है. आईएमडी के अनुमान के मुताबिक इस पूरे वीकेंड मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. इससे तापमान में भी गिरावट होगी और मौसम सुहावना रहेगा.
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 6 अगस्त, गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है. सुबह, दोपहर पहले और दोपहर में गरज-चमक (thunderstorm) के साथ बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है. हालांकि देर रात से आसमान में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो भी रही है.
तापमान में आई गिरावट
कई दिनों से मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है. वहीं आज भी तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने वाला है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. सुबह से ही बारिश की हल्की बूंदों और हवाओं ने मौसम को सुहावना कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक आज कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है, ऐसे में अधिकतम लगभग 31-33°C यानि लगभग 32°C के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम लगभग 22-24°C यानि लगभग 23°C रहने वाला है. इस दौरान लोगों को हल्की ठंड का अहसास भी हो सकता है.
वीकेंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक (लगभग 10 अगस्त तक) रुक-रुककर जारी रहने की उम्मीद है. शुक्रवार से लेकर रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान मौसम काफी अच्छा रहेगा, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव होने से दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक की स्पीड कम होने की समस्या झेलनी पड़ सकती है. बारिश के चलते दृश्यता भी कमजोर हो सकती है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे सड़कों पर चलते हुए सावधानी बरतें.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



