Last Updated:
Parliament Monsoon Session Live: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को विपक्ष और सरकार के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रेरणा स्थल से मकर द्वार तक…और पढ़ें
संसद में राहुल-प्रियंका अमित शाह के खिलाफ मार्च. (फाइल फोटो)
Sansad Live: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को विपक्ष और सरकार के बीच टकराव और तेज होता दिख रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसद अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में मार्च निकाल रहे हैं. यह मार्च प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक निकाला जा रहा है. विपक्ष का कहना है कि वह छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है. खास तौर पर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से संसद के दोनों सदनों में बयान की मांग की जा रही है. यानी मानसून सत्र के इस दिन की शुरुआत ही सियासी गर्मी के साथ हुई है.
विपक्षी सांसदों की मांग है कि छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर बल प्रयोग और पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं और किसी का राजदरबार नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर बच्चों पर गोलियां चलाई गईं, पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई या लाठीचार्ज का आदेश दिया गया, तो किसी न किसी ने आदेश दिया होगा और उसे इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ज्ञान नहीं बांटना चाहिए और देश को ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण नेता प्रतिपक्ष कभी नहीं मिलना चाहिए. इससे साफ है कि संसद के भीतर आज मुद्दों के साथ-साथ बयानबाजी भी जमकर होने वाली है.
राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का मार्च
- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रेरणा स्थल स्थित गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च कर रहे हैं. विपक्ष की ओर से तीन प्रमुख मुद्दे उठाए जा रहे हैं. पहला, छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से दोनों सदनों में बयान की मांग. दूसरा, अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मुद्दा. तीसरा, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग.
- विपक्ष का आरोप है कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर बल प्रयोग किया. इसी मामले को लेकर संसद में सरकार से जवाब मांगा जा रहा है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इस मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं.
लोकतंत्र है, किसी का राजदरबार नहीं: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने छात्रों पर कथित कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की. उन्होंने कहा, ‘यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है. यह किसी का राजदरबार नहीं है. अगर बच्चों पर गोलियां चलाई गई हैं, पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया है, आंसू गैस छोड़ी गई है या लाठीचार्ज का आदेश दिया गया है, तो किसी न किसी ने उसका आदेश दिया होगा. उसे इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.’ कांग्रेस का कहना है कि संसद में इस मुद्दे पर गृह मंत्री का बयान जरूरी है. विपक्ष इसी मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ज्ञान न बांटें. भगवान न करे कि राहुल गांधी जैसा दुर्भाग्यपूर्ण नेता प्रतिपक्ष मिले. इस देश ने महान नेता प्रतिपक्ष देखे हैं. आप छात्रों के आंदोलन को लेकर ज्ञान मत बांटिए.’
गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधा और उन पर आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘महबूबा मुफ्ती आतंकवादी हैं. मैं आतंकवादी कह रहा हूं, क्योंकि उन्होंने हमेशा आतंकवादियों का साथ दिया है. कुछ दिनों तक वह हमारे साथ थीं. हमने महबूबा मुफ्ती को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन जब वह ठीक नहीं हुईं तो हमने उन्हें छोड़ दिया.’
राम मंदिर चढ़ावा विवाद भी विपक्ष के निशाने पर
विपक्ष के मार्च में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मुद्दा भी शामिल है. विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर संसद में विरोध और प्रदर्शन देखने को मिला है. अब मंगलवार के मार्च में इसे दोबारा प्रमुखता से उठाया जा रहा है. विपक्ष का कहना है कि राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और दान की व्यवस्था पर पारदर्शिता होनी चाहिए. सरकार की ओर से इस मुद्दे पर क्या जवाब आता है, यह संसद की कार्यवाही में अहम रहेगा.
J&K के राज्य के दर्जे की मांग भी उठेगी
विपक्षी सांसद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी उठा रहे हैं. मार्च के दौरान इस मुद्दे को लेकर भी सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश होगी. इस बीच संसद के दोनों सदनों में अलग-अलग विधायी कामकाज भी प्रस्तावित हैं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, निर्मला सीतारमण और जितेंद्र सिंह समेत कई मंत्री विभिन्न विधायी विषयों पर सदन में अपनी बात रख सकते हैं. कुल मिलाकर मानसून सत्र का यह दिन हंगामेदार रहने के आसार हैं. एक तरफ विपक्ष अमित शाह से जवाब मांग रहा है, तो दूसरी तरफ सरकार के नेता राहुल गांधी पर पलटवार कर रहे हैं. ऐसे में संसद के भीतर राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है.
पढ़ें लाइव अपडेट्स:
Parliament Monsoon Session Live: राहुल गांधी से 50 मिनट मिले रिजिजू, बोले- अच्छी चर्चा हुई, उम्मीद है
संसद सत्र लाइव: संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से उनके संसद परिसर स्थित कक्ष में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बैठक चली. बैठक खत्म होने के बाद रिजिजू ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच अच्छी चर्चा हुई और उन्हें उम्मीद है कि बातचीत से संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने का रास्ता निकलेगा. रिजिजू ने कहा, ‘हमारे बीच अच्छी चर्चा हुई और मैं उम्मीद कर रहा हूं.’
Parliament Monsoon Session Live: राज्यसभा में हंगामा जारी, विपक्ष के विरोध के बीच कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
संसद सत्र लाइव: विपक्षी सांसदों के लगातार विरोध और नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. सदन अब दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू होगा.
Parliament Monsoon Session Live: PM मोदी ने नए NDA राज्यसभा सांसदों से की मुलाकात, सदन में सक्रिय रहने की दी नसीहत
संसद सत्र लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नाश्ते पर राज्यसभा के 25 से अधिक नवनिर्वाचित NDA सांसदों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सांसदों से सदन की कार्यवाही में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और नियमित रूप से उपस्थित रहने की अपील की. पीएम मोदी ने सांसदों को सलाह दी कि वे सदन में अधिक समय बिताएं और अपने संसदीय कार्यकाल का बेहतर इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि सांसदों को सत्ता पक्ष या विपक्ष की परवाह किए बिना अन्य सांसदों से सीखना चाहिए और अलग-अलग दलों के सदस्यों के साथ मिलकर रचनात्मक तरीके से काम करना चाहिए. पीएम मोदी ने खास तौर पर नियमित उपस्थिति पर जोर देते हुए सांसदों से बहस और चर्चाओं को करीब से समझने की बात कही.
Parliament Monsoon Session Live: राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, अमित शाह से जवाब की मांग
संसद सत्र लाइव: राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया. विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग की. सदन में तय कार्यवाही आगे बढ़ाने की कोशिश के बीच विपक्षी सांसदों ने तख्तियां दिखाईं और अपना विरोध जारी रखा.
Parliament Monsoon Session Live: रिजिजू राहुल गांधी से मिले, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
संसद सत्र लाइव: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बुधवार को राहुल गांधी से मिलने उनके कमरे में पहुंचे. इस बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर कथित पैलेट गन के इस्तेमाल और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब और तत्काल चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामा बढ़ने पर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह से छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाब की मांग कर रहे थे.
Parliament Monsoon Session Live: गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ्ती पर भी साधा निशाना
संसद सत्र लाइव: गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘महबूबा मुफ्ती आतंकवादी हैं. मैं आतंकवादी कह रहा हूं, क्योंकि वह हमेशा आतंकवादियों का साथ देती रही हैं. थोड़े दिनों तक वह हमारे साथ थीं. हमने महबूबा मुफ्ती को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन जब वह ठीक नहीं हुईं तो हमने उन्हें छोड़ दिया.’
Parliament Monsoon Session Live: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला
संसद सत्र लाइव: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राहुल गांधी ज्ञान न बांटें. भगवान न करे कि राहुल गांधी जैसा दुर्भाग्यपूर्ण नेता प्रतिपक्ष मिले. इस देश ने महान नेता प्रतिपक्ष देखा है. आप छात्रों के आंदोलन को लेकर ज्ञान मत बांटिए.’ गिरिराज सिंह का यह बयान संसद में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच सामने आया है.
Parliament Monsoon Session Live: प्रियंका गांधी ने पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
संसद सत्र लाइव: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं. यह किसी का राजदरबार नहीं है. अगर बच्चों पर गोलियां चलाई गई हैं, पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है, आंसू गैस छोड़ी गई है या लाठीचार्ज का आदेश दिया गया है, तो किसी न किसी ने उसका आदेश दिया होगा. उसे इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.’
Parliament Monsoon Session Live: राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का मार्च
संसद सत्रव लाइव: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसद मंगलवार को संसद परिसर में मार्च करेंगे. यह मार्च प्रेरणा स्थल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक निकाला जाएगा. विपक्षी सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद और विपक्ष से जुड़े अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


