क्या ‘आदिपुरुष’ की नाकामी से मनोज मुंतशिर ने सबक सीख लिया है? फिल्म के डायलॉग राइटर और गीतकार मनोज मुंतशिर ने पहली बार खुलकर माना कि आदिपुरुष दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और इसे एक असफल प्रयास मानने में कोई शर्म नहीं है. साथ ही उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण को शुभकामनाएं देते हुए दोनों फिल्मों की तुलना न करने की सलाह दी.
मनोज मुंतशिर का बयान अब वायरल हो रहा है.
मुंबई में एक इवेंट के दौरान मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘यह बेहतर होगा कि हम ‘रामायण’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से न करें. यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए कि आदिपुरुष लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. फिल्म से जुड़े लोगों ने बहुत मेहनत से काम किया था, लेकिन यह एक असफल प्रयास साबित हुआ.’ हालांकि, उन्होंने अपनी बात जोड़ते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि फिल्म का संगीत लोगों को काफी पसंद आया. उन्होंने उम्मीद जताई कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का संगीत भी शानदार होगा और सफलता के नए कीर्तिमान रचेगा.
मनोज मुंतशिर ने की यश की तारीफ
मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज मुंतशिर ने रामायण की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खासतौर पर एक्टर यश की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं और रावण के किरदार में शानदार नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को दुनिया के बड़े मंच तक पहुंचाने वाली हर फिल्म सफल होनी चाहिए और वह रामायण की सफलता की कामना करते हैं.
550 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी ‘आदिपुरुष’
आपको बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बनी और प्रभास (भगवान राम), कृति सेनन (माता सीता) और सैफ अली खान (रावण) स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 550 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी थी. हालांकि, विवादित डायलॉग्स और सीन्स के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी.
नितेश तिवारी की ‘रामायण’
वहीं, दूसरी ओर, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. इस भव्य फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है. हाल ही में जारी ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



