Last Updated:
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज पर अपना शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान ने स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से मेजबान टीम की दूसरी पारी में 102 रन पर 6 विकेट गिरा दिए हैं. इस तरह वेस्टइंडीज के पास सिर्फ 60 रनों की बढ़त बन पाई है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज को जल्दी समेट कर छोटे लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करेगी.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए साजिद खान
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने 112 रन देकर छह विकेट चटकाकर पाकिस्तान को बड़ी बढ़त बनाने से रोक दिया. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपॉल (17) और केवेम हॉज (34) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़कर बढ़त लगभग समाप्त कर दी थी, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के स्पिनरों ने शानदार वापसी की.
साजिद की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज की टीम
साजिद खान ने 32 रन देकर चार विकेट और अली उस्मान ने 29 रन देकर दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 103 रन तक समेट दिया. साजिद ने पहले चंद्रपॉल और आमिर जंगू (13) को पवेलियन भेजा. इसके बाद शाई होप और कप्तान रोस्टन चेज ने उपयोगी साझेदारी कर टीम का स्कोर तीन विकेट पर 99 रन तक पहुंचाया. एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज बिना कोई और विकेट गंवाए दिन का खेल समाप्त कर लेगा.
अंतिम पांच ओवरों में हालांकि मैच का रुख पूरी तरह बदल गया. साजिद ने पहले शाई होप (15) और फिर जेडन सील्स को पगबाधा आउट किया. दिन की अंतिम गेंद पर चेज (17) एकाग्रता खो बैठे और गेंदबाज अली उस्मान को आसान कैच थमा बैठे. पाकिस्तान के पास अब बुधवार को वेस्टइंडीज के शेष चार विकेट लेकर वर्ष 2023 के बाद विदेशी धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने का सुनहरा अवसर है.
शतक से चूक गए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम
तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी दुर्भाग्यशाली रहे और शतक से पहले रन आउट हो गए. वह चार वर्षों बाद अपना पहला टेस्ट शतक बनाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 88 रन पर उनकी पारी समाप्त हो गई. उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ 183 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. बाबर के आउट होने के समय पाकिस्तान पहली पारी में अभी भी 63 रन पीछे था.
बाबर को रन आउट करने की कोशिश में ब्रैंडन किंग चोटिल हो गये जिससे दूसरी पारी में उनके मैदान पर उतरने में संशय है. इससे पहले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने पुरानी और नई, दोनों गेंदों से शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अवैस जफर को एक रन पर आउट किया.
वेस्टइंडीज के पास है सीरीज में 1-0 की बढ़त
इसके बाद शमार जोसेफ ने सलमान अली आगा को पगबाधा किया, जबकि नई गेंद से वारिकन ने मोहम्मद रिजवान (18) को बोल्ड कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की पारी के अंतिम तीन विकेट महज चार गेंदों के भीतर लेकर टीम को 387 रन पर समेट दिया. दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में 90 रन की जीत के दम पर पहले ही 1-0 की बढ़त बनाए हुए है.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



