Last Updated:
अनुच्छेद 370 हटाए जाने की बरसी से पहले हुए तिरंगा विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर तीखा हमला बोला. उन्होंने महबूबा मुफ्ती को ‘आतंकी’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह हमेशा आतंकियों का साथ देती रही हैं. यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब विरोध प्रदर्शन के दौरान महबूबा मुफ्ती राष्ट्रीय ध्वज उल्टा पकड़े दिखाई दीं.
गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ्ती को बताया आतंकी
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यानी बुधवार को पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती को आड़े हाथों लिया है. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ्ती को आतंकी बताया है. तिरंगा उल्टा पकड़ने से जुड़े सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने हमेशा आतंकियों का ही साथ दिया है. गौरतलब है कि आज यानी 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने की बरसी है.
दरअसल, 370 हटाए जाने की बरसी की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 हटने के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने उल्टा तिरंगा पकड़ा था. इसे लेकर सियासी बवाल हो गया है. जब गिरिराज सिंह से महबूबा मुफ्ती के उल्टा तिरंगा पकड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने महबूबा मुफ्ती को सीधे आतंकी बता दिया.
‘महबूबा मुफ्ती तो आतंकी है’
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘महबूबा मुफ्ती तो आतंकी है, ऐसा इसलिए कह सक रहा हूं क्योंकि उ सब दिन आतंकियों का साथ दी. थोड़ा बहुत दिन हमलोगों के साथ रहे, ठीक करने का कोशिश किया, नै ठीक हुए तो छोड़ दिए.’ गौरतलब है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मंगलवार रात यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए दिखाई दीं, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया.
महबूबा मुफ्ती ने किया प्रदर्शन
महबूबा मुफ्ती ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निष्प्रभावी करके जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में श्रीनगर स्थित पीडीपी कार्यालय के बाहर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया. धरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रध्वज और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य का झंडा थामे हुए थीं. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रध्वज गलती से उल्टा पकड़ा गया था.
क्या महबूबा मुफ्ती पर होगी कार्रवाई?
अधिकारियों ने बताया कि अब पीडीपी प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है. राष्ट्रध्वज को गलत तरीके से प्रदर्शित करना भारत की ध्वज संहिता का उल्लंघन माना जाता है. नियमों के अनुसार, राष्ट्रध्वज में सबसे ऊपर हमेशा केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग और सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए. सफेद रंग पर 24 तीलियों वाला गहरे नीले रंग का अशोक चक्र होना अनिवार्य है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


