Image Slider

Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर कई बार ऐसी फिल्में भी आती हैं, जिन्हें रिलीज के समय दर्शकों का खास साथ नहीं मिलता. लेकिन जब वही फिल्म ओटीटी पर पहुंचती है, तो उसकी कहानी, अभिनय और संदेश लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना लेते हैं कि वह एक मिसाल बन जाती. आज एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करेंगे जिसे डायरेक्टर ने पूर्व पति के साथ मिलकर बनाया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड का वो एक्स कपल जो तलाक के बावजूद एक-दूसरे के साथ कमाल की बॉन्डिंग शेयर करता है. पर्सनल लाइफ में भले ही वो अलग हो गए हैं लेकिन आज भी वो मिलकर काम करते हैं. ये कपल आमिर खान और किरण राव हैं. दोनों प्रोफेशनल फ्रंट पर आज भी हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ देते हैं.

साल 2024 में किरण राव ने 14 साल के लंबे ब्रेक के बाद बतौर डायरेक्टर वापसी की. साल 2010 में उन्होंने अपने निर्देशन में धोबी घाट बनाई थी और इस फिल्म को भी क्रिटिक्स ने खूब सराहा था. जब 14 साल बाद किरण राव डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठीं तो उन्होंने फिर ऐसी कालजयी फिल्म बनाई जिसका देश ही नहीं विदेशों में भी डंका बजा.

ये फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजी गई थी. ‘लापता लेडीज’ भले ही ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई, लेकिन देश-विदेश में फिल्म के निर्देशन और कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा गया था. ‘लापता लेडीज’ का निर्देशन किरण राव ने किया था और इसको आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी बिप्लब गोस्वामी ने लिखी है और पटकथा व संवाद स्नेहा देसाई ने तैयार किए हैं. ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म हास्य, भावनाओं और सामाजिक संदेश का खूबसूरत मेल है. किरण राव ने अपनी इस फिल्म से समाज की कुरीतियों पर हंसते-हंसाते मजेदार तरीके से तंज कसा था.

कहानी साल 2001 के आसपास के उत्तर भारत के एक छोटे से गांव से शुरू होती है. दीपक अपनी नई-नवेली दुल्हन फूल को शादी के बाद घर लेकर लौट रहा होता है. उस समय गांवों में घूंघट की परंपरा होने के कारण सभी दुल्हनें एक जैसी दिखाई देती हैं.

फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने लीड रोल अदा किया था. नितांशी गोयल ने ‘फूल’ का किरदार अदा किया था. वहीं प्रतिभा ने जया और स्पर्श ने दीपक का किरदार अदा किया था. वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर श्याम मनोहर की भूमिका में रवि किशन ने शानदार अभिनय किया है. उनकी कॉमेडी और संवेदनशीलता से भरे अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा.

किरण राव की कम बजट फिल्म ‘लापता लेडीज’ जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे दर्शकों का कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. किरण और आमिर की फिल्म का न ज्यादा प्रमोशन हुआ था और न ही ज्यादा शोर-शराबा था जिसका असर कमाई पर साफ दिखा. फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में असफल रही.

‘लापता लेडीज’ बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में असफल रही, लेकिन फिल्म जब ओटीटी पर आई तो इसकी किस्मत पलट गई. ओटीटी पर आते ही ‘लापता लेडीज’ ने कमाल कर दिया. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का शानदार फायदा मिला और हर तरफ सिर्फ किरण राव की फिल्म के ही चर्चे थे. इसे भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||