Last Updated:
Auqib Nabi Playing XI scenario: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में पहली बार जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका मिला है. आकिब जसप्रीत बुमराह की जगह स्क्वाड में शामिल किए गए हैं. हालांकि, अब चर्चा इस बात को लेकर है कि आकिब को स्क्वाड में तो शामिल कर लिया गया है क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल पाएगा.
आकिब श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल
आकिब नबी के भारतीय टीम में सिलेक्शन से पूरे जम्मू-कश्मीर में खुशी की लहर है, लेकिन सवाल ये है कि आकिब को स्क्वाड में जगह तो मिली है, लेकिन क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल पाएगा. कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर आकिब को कहां फिट करेंगे? स्पिन फ्रेंडली पिच पर टीम इंडिया कितने तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी. ऐसे कईं सवाल हैं.
क्या आकिब को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी?
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. स्पिन फ्रेंडली पिच पर टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है. ऐसे में टीम में सिर्फ दो पेसर्स के लिए जगह बचेगी. पेस बॉलिंग अटैक में शुभमन गिल के पास आकिब के अलावा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं. आकिब ने बेशक घरेलू क्रिकेट के पिछले सीजन में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन शुभमन गिल एंड कंपनी चाहेगी कि वह सिराज और प्रसिद्ध के अनुभव के साथ मैदान पर उतरें.
इसके पीछे का एक बड़ा कारण ये है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल. श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया हर हाल में 2-0 से क्लीन स्विप करना चाहेगी. क्योंकि भारत को WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए 9 में से कम से कम 7 मैच में जीत हासिल करनी होगी. अभी भारतीय टीम के सामने श्रीलंका की कमजोर चुनौती है, जिसका वह हर हाल में फायदा उठाना चाहेगी. ऐसे में निष्कर्ष ये निकलता है कि आकिब नबी को शायद ही टीम इंडिया के लिए अभी डेब्यू का मौका मिले. अगर सिराज या प्रसिद्ध में से कोई बुरी तरह फेल होते हैं या कोई चोट आती है तभी आकिब के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका बन पाएगा.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



