Image Slider

Last Updated:

Parliament Live today: आज मॉनसून सत्र का काफी महत्‍वपूर्ण द‍िन है. केंद्र सरकार कई अहम कामकाज न‍िपटाने की कोश‍िश करेगी. वि‍त्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण कई व‍िधेयक पेश करेंगी. हालांक‍ि उससे पहले आज एनडीए की साप्…और पढ़ें

Live: केजरीवाल को नहीं म‍िली PM आवास तक मार्च की इजाजत नहीं Zoom

parliament monsoon session live: आज संसद सत्र में हंगामे के आसार हैं हालांकि‍ केंद्र सरकार कई महत्‍वपूर्ण ब‍िल संसद में पेश कर सकती है.

Parliament Monsoon Session Live Updates: आज संसद के मॉनसून सत्र में एक बार फिर हंगामा देखने को मिल सकता है. केंद्र सरकार आज कई बड़े विधेयकों को पारित करवाने की तैयारी में जुटी है, जबकि विपक्ष एक बार फिर राम मंदिर चंदा चोरी और नीट पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा हैं. आम आदमी पार्टी के मुख‍िया अरविंद केजरीवाल ने भी मोर्चा खोल दिया है और वे एथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल के मुद्दे पर पीएम आवास की ओर कूच कर सकते हैं. हालांक‍ि द‍िल्‍ली पुल‍िस का कहना है क‍ि उनसे केजरीवाल के प्रदर्शन को लेकर कोई अनुमत‍ि नहीं मांगी गई है.

आज का दिन राजनीतिक रूप से काफी गहमागहमी वाला हो सकता है. संसद परिसर एनेक्सी में एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक शुरू हो चुकी है जो इस सत्र में मंगल मिलन के नाम से हो रही है. आज संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक को संबोधित कर सकते हैं.

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सरकार कई अहम वित्तीय और विधायी कामकाज निपटाएगी. ऐसे में जरूरी है कि लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई चलती रहे. इस दौरान सबसे ज्यादा नजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर रहेगी, जो टैक्स और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेंगी.

सरकार आज लोकसभा में टैक्स से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक कई बड़े फैसलों की तैयारी कर रही है, इसी के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज कई अहम बिल पेश करेंगी.

सबसे पहले वित्त मंत्री Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 पेश करेंगी. इस बिल के जरिए पेमेंट सिस्टम, इनकम टैक्स और फाइनेंस एक्ट से जुड़े कुछ कानूनों में बदलाव का प्रस्ताव है. सरकार का कहना है कि बदलती जरूरतों और नई व्यवस्था के मुताबिक इन कानूनों को अपडेट करना जरूरी है.

इसके साथ ही वित्त मंत्री सदन में यह भी बताएंगी कि सरकार को Income-tax (Amendment) Ordinance, 2026 क्यों लाना पड़ा और इसे तुरंत लागू करने की जरूरत क्यों पड़ी.

आज लोकसभा में साल 2022-23 के अतिरिक्त सरकारी खर्च (Excess Grants) पर भी चर्चा होगी. इसका मतलब है कि सरकार ने कुछ मदों में संसद से मंजूर राशि से ज्यादा खर्च किया था. अब उस अतिरिक्त खर्च को संसद से मंजूरी दिलाने के लिए चर्चा होगी. इसके बाद सरकार Appropriation (No. 3) Bill, 2026 भी पेश करेगी, ताकि उस अतिरिक्त खर्च को कानूनी मंजूरी मिल सके.

इसके अलावा सदन में Bankers’ Books Evidence Bill, 2026 पर भी चर्चा होगी. इस बिल का मकसद बैंकों के रिकॉर्ड से जुड़े पुराने कानूनों को डिजिटल दौर के हिसाब से बदलना है. इससे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े दस्तावेजों को कानूनी प्रक्रिया में और स्पष्ट तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Parliament Monsoon Session live: ‘विश्व जल उठता अगर वेश बदलकर किसी और धर्म के धर्म गुरु को घसीटते’, संबित पात्रा ने फिर उठाया सवाल

संसद सत्र लाइव: क्या किसी भी धर्म के धर्म गुरु के वेश में आकर इस प्रकार का प्रयोजन पार्लियामेंट के प्रांगण में किया जा सकता था क्या? आप सोचिए केवल हिंदुस्तान नहीं, विश्व जल उठता अगर इस प्रकार से वेश बदलकर के किसी और धर्म के धर्म गुरु को घसीटते. मगर आपने हिंदू धर्म का जो अपमान किया पार्लियामेंट के प्रांगण में, ये अक्षम्य है. समय बताएगा, रण अभी शेष है. समय बताएगा कि इसका नतीजा क्या होगा. मैं सिर्फ आज इतना ही कहना चाहता हूं, चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे के अहंकार के बोल हों, चाहे झारखंड के छात्रों की अनसुनी आवाज हो और उसको सेलेक्टिव…रूप से अपोजिशन उठा रही हो. चाहे बिल्स पे कोई डिस्कशन नहीं होना, पार्लियामेंट में करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद पार्लियामेंट को बंद रखना या साधु संतों का अपमान हो. ये कहीं ना कहीं हिंदुस्तान की वो दास्तान है जो सारे जनरेशंस के लोग देख रहे हैं और सोच रहे हैं और मैं आज बहुत विनम्रता के साथ कहता हूं इसे गंभीरता से सोचिएगा.’

Arvind kejriwal March to PM house: द‍िल्‍ली पल‍िस बोली, केजरीवाल के मार्च की अनुमत‍ि मांगी ही नहीं गई

ई-20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के मुखि‍या अरव‍िंद केजरीवाल ने पीएम हाउस तक मार्च का ऐलान क‍िया था. हालांक‍ि अब द‍िल्‍ली पुल‍िस ने मार्च को लेकर बड़ी बात कही है. द‍िल्‍ली पुल‍िस का कहना है क‍ि केजरीवाल के मार्च को द‍िल्‍ली पुल‍िस की परमिशन नहीं मिली है क्‍योंक‍ि उनकी ओर से परमिशन मांगी ही नहीं गई है.

Commonwealth Games 2026: एनडीए संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री बताएंगे कॉमनवेल्‍थ ख‍िलाड़‍ियों की उपलब्‍ध‍ि

मंगल मिलन बैठक में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया प्रजेंटेशन देने जा रहो हैं. इस दौरान वे भारतीय एथलीट और ख‍िलाड़‍ियों के द्वारा ह‍ास‍िल की गई उपलब्‍ध‍ियों को द‍िखाएंगे.

NDA Mangal Milan Meeting: एनडीएम की मंगल म‍िलन बैठक शुरू, पीएम मोदी, अम‍ित शाह और नि‍त‍िन नबीन पहुंचे

एनडीए की साप्‍ताह‍िक संसदीय दल की बैठक मंगल-म‍िलन शुरू हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीट‍िंग में पहुंच गए हैं. इनके साथ ही गृह मंत्री अम‍ित शाह और न‍ित‍िन नबीन भी पहुंच चुके हैं. इस दौरान एनसीपीसीआई से सांसद सुदीप बंदोपाध्याय पहली बार एनडीए संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. उन्‍होंने कहा, ‘हमारे लिए ये बहुत अच्छा अनुभव है पहली बार मैं एनसीपीसीआई के नेता के तौर पर में हिस्सा ले रहा हूं. मैं पार्लियामेंट के सबसे सीनियर मेंबर में से एक हूंं. हम सब यूनाइटेड हैं.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||