Last Updated:
IND vs SL: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका भारत से नीचे है, लेकिन भारत उन्हें उनके घरेलू मैदान पर हल्के में नहीं ले सकता. मेजबान टीम के पास कई बेहतरीन बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने कई मौकों पर टीम को बड़ी जीत दिलाने में मदद की है. यही कारण है कि बीसीसीआई ने अब टीम के साथ दो नहीं बल्कि चार नेट बॉलर्स भेजने का फैसला लिया है.
भारत बनाम श्रीलंका, नेट बॉलर
दो की जगह चार नेट बॉलर्स क्यों?
सबको पता है कि श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली विकेट भारत के लिए कितना बड़ा खतरा साबित हो सकती है. हालिया वक्त में स्पिन ही भारत की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरी है. ऐसे में भारत ने अपने नेट बॉलर्स की लिस्ट में चार अलग-अलग वैरायटी वाले गेंदबाज शामिल किए हैं. हर्ष दुबे लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं. तनुष कोटियन राइट आर्म ऑफ स्पिनर हैं तो विपराज निगम राइट आर्म लेग स्पिनर जबकि शिवांग कुमार लेफ्ट आर्म से रिस्ट स्पिन डालते हैं.
पहला टेस्ट 15 अगस्त तो दूसरा कब?
दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच कोलंबा में 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच होगा. इससे पहले भारतीय टीम कोलंबो में एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, ये तीन दिवसीय मैच होगा, जिससे तैयारियां पुख्ता होंगी.
बुमराह ऐन मौके पर हुए बाहर
भारत के प्रीमियम पेसर जसप्रीत बुमराह अभी तक बाएं घुटने की उस तकलीफ से उबर नहीं पाए हैं, जो उन्हें पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में दूसरे वनडे के दौरान हुई थी. यह समस्या उन्हें T20 वर्ल्ड कप के समय से ही है. भारत पहले ही हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी की कमी से जूझ रही है. राणा को हैमस्ट्रिंग और रेड्डी को क्वाड्रिसेप्स की चोट लगी है. वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि आकाश दीप पीठ में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण लंबे समय से खेल से दूर हैं.
🚨 News 🚨#TeamIndia‘s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announcedNote: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



