Kal Ka Mausam / UP Tomorrow Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है. जहां तेज धूप से शरीर जल रहा था, वहीं अब गर्मी से राहत मिल गई है. इस बीच, मौसम विभाग ने भी अच्छी खबर दी है. तीन दिन तक कुछ ऐसा ही सुहावना मौसम रहने वाला है. शाहजहांपुर, बस्ती, लखनऊ से लेकर अधिकतर जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. आइए जानते हैं सब.
यूपी कल का मौसम.
कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, इस समय मौसम प्रणाली पूरी तरह बारिश के अनुकूल बनी हुई है. अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर और बस्ती से होकर गुजर रही है, जबकि दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है. इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है और लखनऊ में भी अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है.
कल भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं अगले दो दिनों में मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, तराई बेल्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं.
4-6 से डिग्री सेल्सियस की होगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे मौसम सुहाना और लोगों के लिए अनुकूल बना रहेगा. हालांकि भारी बारिश, जलभराव और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



