Image Slider

होमताजा खबरदेशएक्ट्रेस तृषा विवाद में उदयनिधि स्टालिन अरेस्ट, गिरफ्तारी के बाद पहला बयान

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Udhayanidhi Stalin News: तमिलनाडु में अभिनेत्री तृषा पर कथित डबल मीनिंग टिप्पणी को लेकर डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद स्टालिन ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा और उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया है. उन्होंने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया और उसके नतीजों का सामना करने के लिए तैयार हैं.

एक्ट्रेस तृषा विवाद में उदयनिधि स्टालिन अरेस्ट, गिरफ्तारी के बाद पहला बयानZoom

तृषा पर कथित डबल मीनिंग टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया

Udhayanidhi Stalin News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सियासी हलचल बढ़ गई है. तमिलनाडु में बड़ा बवाल हुआ है. पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को अरेस्ट कर लिया है. उदयनिधि स्टालिन पर यह एक्शन एक्ट्रेस तृषा पर डबल मीनिंग टिप्पणी को लेकर हुई है. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद स्टालिन की पहली प्रतिक्रिया आई है. स्टालिन ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. वो हर परिणाम भुगतने के लिए रेडी हैं.

दरअसल, मंगलवार सुबह चेन्नई में तब हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला, जब तमिलनाडु पुलिस ने विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को एक्ट्रेस त्रिशा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के तुरंत बाद CNN-News18 से खास बातचीत में स्टालिन ने अपनी बात पर अडिग रहते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वे कानूनी नतीजों का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने CNN-News18 से कहा, ‘मैं नतीजे भुगतने को तैयार हूं.’ अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए DMK नेता ने कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया. उदयनिधि ने CNN-News18 से कहा, ‘मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा… मैंने किसी के बारे में कुछ नहीं कहा है.’

विवाद कैसे शुरू हुआ?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब उदयनिधि स्टालिन सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर एक विरोध रैली को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने राज्य के जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर तंज कसा. भाषण के दौरान भीड़ में से किसी ने ‘तृषा, तृषा’ चिल्लाया. उदयनिधि ने कुछ देर के लिए अपना भाषण रोका और फिर चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ उस नारेबाजी का जवाब एक आपत्तिजनक दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी से दिया. इससे ही राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया.

TVK ने NCW में शिकायत दर्ज कराई
थलपति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) ने इस कथित टिप्पणी को लेकर उदयनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का रुख किया है. अपनी शिकायत में टीवीके ने इन टिप्पणियों को बेहद परेशान करने वाला और आपत्तिजनक बताया. साथ ही आयोग से इस घटना का संज्ञान लेने का आग्रह किया.

शिकायत में कहा गया, ‘भीड़ की नारेबाजी से प्रेरित होकर उदयनिधि स्टालिन ने एक प्रमुख महिला सार्वजनिक हस्ती को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक, दोहरे अर्थ वाली बातें और अश्लील इशारे किए.’ इसमें आगे कहा गया, ‘एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक मंच से ऐसी भाषा का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को वस्तु समझने और उनके मौखिक उत्पीड़न को सामान्य बनाता है.’

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||