Image Slider

Last Updated:

Kanwar Yatra News: कांवड़ यात्रा में अनोखे कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी है. ऐसे ही कांवड़िए हैं रोहित कुमार, जो सोने की कांवड़ लेकर निकले हैं. शिवभक्त रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि यह उनकी दूसरी गोल्डन कांवड़ यात्रा है. पिछले वर्ष भी वह इसी तरह की कांवड़ लेकर आए थे.

सोने की कांवड़ लेकर निकला शख्स, कीमत इतनी की आ जाए एक चार पहियाZoom

सोने की कांवड़ लेकर निकले रोहित कुमार.

मुजफ्फरनगरः मुजफ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार एक ऐसी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी, जिसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी. हरियाणा के सोनीपत जनपद से आए एक शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड आभूषणों से सजाकर “गोल्डन कांवड़” लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं. लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषणों से सजी यह कांवड़ जहां आस्था का प्रतीक बनी हुई है, वहीं श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय भी बनी हुई है.

गोल्डन कांवड़ देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित सिसौना कट पर पहुंची इस गोल्डन कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. राहगीर रुक-रुककर फोटो और वीडियो बनाते नजर आए. यह अनोखी कांवड़ हरियाणा के सोनीपत जनपद के खरखौदा निवासी एवं गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी कारोबारी रोहित कुमार वर्मा लेकर आ रहे हैं. कांवड़ में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड आभूषणों से भव्य रूप से सजाया गया है.

दूसरी बार गोल्डन कांवड़ लेकर निकले हैं रोहित
शिवभक्त रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि यह उनकी दूसरी गोल्डन कांवड़ यात्रा है. पिछले वर्ष भी वह इसी तरह की कांवड़ लेकर आए थे. उनका कहना है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से उनका कारोबार लगातार आगे बढ़ा है और आज उनके कई शोरूम संचालित हो रहे हैं. इसी आस्था और कृतज्ञता के भाव से उन्होंने यह विशेष कांवड़ बाबा महादेव को समर्पित की है.

10 से 12 लाख रुपये कीमत
रोहित के अनुसार भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर सजाए गए गोल्ड प्लेटेड स्वर्ण आभूषणों की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये है, जबकि वह स्वयं भी लगभग इतनी ही कीमत के आभूषण धारण किए हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें बाबा भोलेनाथ पर पूरा विश्वास है और किसी प्रकार का डर नहीं है. हालांकि कीमती आभूषणों के कारण आवश्यकता पड़ने पर पुलिस भी सुरक्षा के लिए साथ चलती है. उनकी टीम में कुल आठ शिवभक्त शामिल हैं, जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||