The Alliance Vs Lock Upp- ‘द अलायंस’ और ‘लॉक अप 2’ के बीच जबरदस्त कॉम्पिटीशन चल रहा है. एक वक्त पर दोनों शो में काफी कुछ दिलचस्प हो रहा है. ‘द अलायंस’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने ‘लॉक अप’ के होस्ट रितेश देशमुख पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी नौकरी जाने वाली है. अब एकता कपूर ने पलटवार किया है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सलमान पर निशाना साधा.
एकता कपूर ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए पोस्ट शेयर किया.
एकता कपूर ने भले ही भाईजान का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके पोस्ट को सलमान पर तंज की तरह देखा जा रहा है. नेटफ्लिक्स के शो लॉक अप 2 की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जब कॉम्पिटीशन हर एपिसोड में पागल एक्स की तरह आपका जिक्र करे’. लोग इसे भाईजान पर तंज की तरह देख रहे हैं.
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
सलमान खान के भाई सोहेल खान ‘द अलायंस’ में दिख रहे हैं
एकता कपूर और सलमान खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं. प्रोड्यूसर एकता कपूर कई बार सलमान खान के शो बिग बॉस पर शिरकत कर चुकी हैं. वो बिग बॉस के सेट पर सलमान खान का हौसला बढ़ाती हैं, लेकिन अब जब दोनों रियालिटी शो एक ही वक्त पर आ रहे हैं तो दोनों दोस्तों के बीच कॉम्पिटीशन काफी तगड़ा है.
बता दें, सलमान खान के भाई सोहेल खान ‘द अलायंस’ में दिख रहे हैं. सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी ‘द अलायंस’ का हिस्सा थी. कुछ समय पहले ही वो शो से बाहर हो गई थीं. सलमान खान ने शो पर गेस्ट अपीयरेंस दी थी. वो अपने भाई का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



