Image Slider

Last Updated:

Meerut Kanwar Yatra 2026 Metro News : इस साल की कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए नमो भारत के कई स्टेशनों के कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है.

आज से 12 अगस्त तक कई नमो भारत स्टेशन की पार्किंग सुविधाएं बंद, पर क्यों?Zoom

नमो भारत ट्रेन की फोटो.

मेरठ : सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है इसलिए कई जगह मीट की शॉप भी बंद कर दी गई है. वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है. 4 अगस्त यानी आज से 12 अगस्त तक नमो भारत स्टेशन के गेट बंद रहेंगे. साथ ही पार्किंग सुविधाएं भी बंद रहेंगी.

नमो भारत ट्रेनें 14 अगस्त 2026 तक पूरे नमो भारत कॉरिडोर यानी सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच हर दिन सुबह 6 बजे से रात के10 बजे तक 8 मिनट के अंतराल पर परिचालित होती रहेंगी. प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार, यातायात प्रबंधन के लिए आज से 12 अगस्त तक कई नमो भारत स्टेशनों के प्रवेश/निकास द्वार एवं उस तरफ की पार्किंग सुविधाएं बंद रहेंगी. जानिए इन स्टेशनों की लिस्ट.

  • मोदीपुरम – गेट संख्या 2
  • मेरठ नॉर्थ – गेट संख्या 2
  • एमईएस कॉलोनी – गेट संख्या 2
  • बेगमपुल – गेट संख्या 2 एवं 3
  • भैसाली – गेट संख्या 2
  • मेरठ सेंट्रल – गेट संख्या 2
  • ब्रह्मपुरी – गेट संख्या 2
  • शताब्दी नगर – गेट संख्या 2
  • रिठानी – गेट संख्या 2
  • परतापुर – गेट संख्या 2
  • मेरठ साउथ – गेट संख्या 2
  • मोदीनगर नॉर्थ – गेट संख्या 2
  • मोदीनगर साउथ – गेट संख्या 2
  • मुरादनगर – गेट संख्या 2
  • दुहाई – गेट संख्या 3 एवं 4
  • गुलधर – गेट संख्या 2
  • गाजियाबाद – गेट संख्या 3 एवं 5

प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि जिन स्टेशनों पर मुख्य प्रवेश या निकास द्वार बंद हैं, वहां उपलब्ध वैकल्पिक गेट का इस्तेमाल करें. इस असुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने खेद जताया है. फिलहाल नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना करीब 1 लाख यात्री सफर कर रहे हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है. इसी को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने यह फैसला लिया है. गौरतलब है कि पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के साथ-साथ मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो भी चल रही है, जिससे मेरठ शहर के अंदर आने-जाने वाले यात्रियों को आसान और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिल रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||