Image Slider

Last Updated:

UP Assembly Live: यूपी विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र जारी है. सत्र के पहले दिन सपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई और फिर विधानसभा आज सुबह 11 बजे तक के लिए …और पढ़ें

राम मंदिर चंदा चोरी पर चर्चा की मांग, विधानसभा में सपा विधायकों की नारेबाजीZoom

यूपी विधानसभा में मानसून सत्र जारी.

यूपी विधानसभा मानसून सत्रः आज यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों में योगी सरकार पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी. अनुपूरक बजट का आकार 50 हजार करोड़ से 70 हजार करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है. विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए सरकार बड़े वित्तीय प्रावधान करेगी. ग्राम्य विकास विभाग को 16,402.46 करोड़ रुपये से अधिक देने का प्रस्ताव. नए एक्सप्रेसवे, छात्राओं को मुफ्त स्कूटी, ग्रामीण बुनियादी सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर फोकस रहेगा.

UP Assembly Live: राम मंदिर चंदा चोरी पर सपा ने की चर्चा की मांग

यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने राम मंदिर चंदा चोरी पर चर्चा की मांग की. वहीं साथ में समाजवादी पार्टी के विधायक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं बीजेपी ने हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कार सेवकों पर गोली चलवाई, वह लोग राम मंदिर की बात करते हैं.

UP Assembly Live: यूपी के अनुपूरक बजट पर बोले सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश होने पर कहा, “सप्लीमेंट्री बजट के जो प्रावधान हैं, विशेष रूप से चल रहे योजनाओं को पूरा करना और जहां पर आवश्यकता पड़े. जो जनहित के काम जरूरी हों उनको करवाना. मैं समझता हूं कि ये बजट हमारे विकास की गति को आगे बढ़ाएगा.”

UP Assembly Live: बीजेपी सरकार केवल दिखावा कर रही है- शिवपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदर्शन के दौरान ‘चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़’ और ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए. बीजेपी के दफ्तर में ‘चढ़ावा चोर’ मिलेंगे. बीजेपी सरकार केवल दिखावा कर रही है और गरीब किसान से लेकर नौजवानों तक सभी परेशान हैं.  किसानों और नौजवानों के कल्याण के लिए बीजेपी के खिलाफ हार शुरू हो गई है और आते-आते इसका सफाया हो जाएगा.

UP Assembly Monsoon Session Live: यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन

यूपी विधानसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में शुरू होने वाली है. इससे पहले विधानसभा परिसर के अंदर मौजूद चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास समाजवादी पार्टी के विधायकों ने एक बार फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||