Last Updated:
Bhojpur Rahul Double Income Model: भोजपुर के राहुल सिंह ने गांव में रहकर ही कमाई का ऐसा मॉडल तैयार किया है कि आज वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं. उन्होंने डेयरी का काम करने के साथ ही बटन मशरूम भी उगाया और आज उनका यह डबल आमदनी का आइडिया हिट हो गया है.
भोजपुर. भोजपुर जिले के बबुरा गांव के युवा किसान राहुल सिंह ने यह साबित कर दिया है कि अगर सोच नई हो और मेहनत करने का जज्बा हो, तो खेती और पशुपालन को भी बड़े व्यवसाय में बदला जा सकता है. हर दिन करीब 200 लीटर दूध बेचने वाले राहुल अब डेयरी व्यवसाय के साथ-साथ बटन मशरूम की खेती कर अपनी आय को नई ऊंचाई दे रहे हैं. उनकी यह पहल आसपास के किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनती जा रही है.
हो रही है अच्छी आय
राहुल बताते हैं कि डेयरी व्यवसाय अच्छी तरह चल रहा था, लेकिन उन्होंने आय का एक और मजबूत स्रोत तैयार करने के लिए बटन मशरूम की खेती शुरू करने का फैसला लिया. आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीके से उन्होंने फिलहाल 400 बैग से मशरूम उत्पादन की शुरुआत की है. कम जगह, कम समय और बेहतर प्रबंधन के कारण इस खेती से उन्हें अच्छा उत्पादन मिल रहा है.
बड़े पैमाने पर करेंगे काम
राहुल के अनुसार, बटन मशरूम की खेती में करीब 50 प्रतिशत तक लाभ मिलता है. बाजार में इसकी अच्छी मांग होने के कारण उत्पाद आसानी से बिक जाता है. यही वजह है कि अब वे इस व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. सरकारी सब्सिडी योजना का लाभ लेकर राहुल जल्द ही 4,000 बैग के साथ बड़े पैमाने पर मशरूम उत्पादन शुरू करेंगे.
कृषि आधारित उद्यम की ओर युवा बढ़ाएं कदम
राहुल का मानना है कि खेती को पारंपरिक तरीकों तक सीमित रखने के बजाय नई तकनीकों और नए विकल्पों को अपनाना समय की जरूरत है. डेयरी और मशरूम उत्पादन का यह मॉडल किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बन सकता है. वे चाहते हैं कि गांव के अधिक से अधिक युवा नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय कृषि आधारित उद्यम की ओर कदम बढ़ाएं.
आज राहुल सिंह सिर्फ एक डेयरी संचालक नहीं, बल्कि सफल किसान-उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही योजना, मेहनत और आधुनिक सोच के साथ गांव में रहकर भी बेहतर कमाई की जा सकती है. बबुरा गांव से निकली यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो खेती और पशुपालन में भविष्य तलाशना चाहते हैं.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



