Image Slider

सहारनपुर : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समय-समय पर गरीब लोगों को निशुल्क ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाता है. उसी कड़ी में एक बार फिर से 30 दिवसीय रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग की निशुल्क ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है. पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें वह निशुल्क ट्रेनिंग लेकर अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं.

30 दिवसीय रेफ्रिजरेशन और AC ट्रेनिंग

इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए उनको तुरंत आवेदन करना होगा. यह प्रशिक्षण 30 दिन का होगा, जिसमें रेफ्रिजरेशन के मूल सिद्धांत और कार्यप्रणाली, एयर कंडीशनिंग की इंस्टालेशन, सर्विसिंग एवं रखरखाव, गैस चार्जिंग, लीक टेस्टिंग एवं वैक्यूमिंग, कम्प्रेसर, कंडेंसर, इवैपोरेटर की जानकारी, इलेक्ट्रिकल वायरिंग एवं कंट्रोल सिस्टम, फॉल्ट फाइंडिंग एवं ट्रबलशूटिंग, रोजगार व स्वरोजगार के अवसर, प्रमाण पत्र एवं 2 वर्ष तक मार्गदर्शन किया जाएगा.

5 अगस्त से शुरू होगी निशुल्क ट्रेनिंग

यह प्रशिक्षण 5 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अभियुक्त का चयन किया जाएगा. यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क रहेगा. साथ ही खाने-पीने और अगर कोई व्यक्ति रात्रि में रुकना चाहता है, तो उसकी व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी. इसी के साथ-साथ प्रशिक्षण लेने वाला व्यक्ति कक्षा 8 पास हो और उसकी उम्र 18 से 49 वर्ष के बीच हो. साथ ही वह सहारनपुर जनपद का निवासी हो.

साल में एक बार होता है प्रशिक्षण

PNB RSETI से अमित कुमार चौबे ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि अभी जो प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है, यह 30 दिनों का रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग का प्रशिक्षण है, जो कि वर्ष में एक बार होता है और इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है. जैसा तकनीकी दौर में कौशल विकास की बात चल रही है, बढ़ते हुए शहरीकरण को देखते हुए सभी प्रतिष्ठान, ऑफिस और घरों में फ्रिज और AC की डिमांड लगातार बढ़ रही है. उसी को देखते हुए आज के समय में एक अच्छे टेक्नीशियन की डिमांड है. तो यह 30 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण है, जिसमें 5 अगस्त आवेदन करने की तारीख है और 10 तारीख से यह प्रशिक्षण शुरू होगा.

सिर्फ 30 लोगों का होगा चयन

इस प्रशिक्षण में अधिकतम 30 लोगों की आवश्यकता है. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा. साथ ही जो BPL कार्ड धारक हैं, SC-ST कम्युनिटी या मनरेगा से जुड़े हुए हैं या दिव्यांग जन हैं या फिर जो गरीबी रेखा में आते हैं, उनको प्राथमिकता दी जाएगी. अगर ऐसे लोग इकट्ठा नहीं हो पाते हैं, तो सामान्य व्यक्ति को भी लिया जाएगा.

ट्रेनिंग के बाद 5 लाख तक लोन की सुविधा

प्रशिक्षण के बाद मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना या जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, सब्सिडी वाली, उसके तहत अगर कोई युवा प्रशिक्षण के बाद लोन लेना चाहता है, जिससे खुद का सर्विस सेंटर खोलना चाहता है, तो ₹5 लाख तक का लोन दिलाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के दो तरीके हैं. या तो संस्थान पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर मेरे मोबाइल नंबर 7017260488 पर अपना बायोडाटा भेजकर अपना आवेदन करा सकते हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||