Image Slider

होमखेलक्रिकेटपप्पू यादव के बेटे की तूफानी फिफ्टी बेकार, मैदान पर ढाया कहर फिर भी हारी टीम

Last Updated:

पप्पू यादव के क्रिकेटर बेटे सार्थक रंजन इस समय दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. डीपीएल 2025 में सार्थक नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के कप्तान हैं और उन्होंने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ मैच में दमदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम हार हार घई. सार्थक ने मैच में 64 रनों की पारी खेली.

Zoom

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के कप्तान सार्थक रंजन

नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के कप्तान सार्थक रंजन ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, दुर्भाग्य से सार्थक की ये पारी बेकार चली गई. सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सार्थक ने 39 गेंद में 64 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए. बता दें कि सार्थक रंजन बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं. मुकाबले में सार्थक की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी नॉर्थ दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी.

सार्थक के ओपनिंग पार्टनर वैभव कांडपाल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद यश भाटिया ने कप्तान सार्थक के साथ मिलकर सेंट्रल दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और दोनों के बीच 93 रनों की पार्टनरशिप हुई. टीम के लिए यश भाटिया 51 गेंद में 90 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के भी लगाए. सार्थक और यश के अलावा के अलावा भरत सिंधवानी ने भी 22 गेंद में 43 रनों का योगदान दिया, जिससे नॉर्थ दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया.

सार्थक रंजन की टीम को 4 विकेट से मिली हार 

नॉर्थ दिल्ली के 209 रनों के जवाब में सेंट्रल दिल्ली की टीम ने भी धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया. हालांकि, बल्लेबाजी में सेंट्रल दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ऐसा लगा कि नॉर्थ दिल्ली की टीम मैच को आसानी से निकाल लेगी, लेकिन मिडिल ऑर्डर में जोंटी सिंद्धू और आदित्य भंडारी ने मिलकर नॉर्थ दिल्ली का काम खराब कर दिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए जोंटी सिद्धू ने 38 गेंद में 75 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी इस पारी में जोंटी ने 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए. इसके अलावा आदित्य ने 24 गेंद में 46 रनों का मैच विनिंग पारी खेली. आदित्य ने अपनी बल्लेबाजी में 4 छक्के और 3 चौके भी लगाए. टॉप ऑर्डर में सिद्धार्थ जून ने भी 14 गेंद में 31 रनों का योगदान दिया, जिससे सेंट्रल दिल्ली ने 18.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 210 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||