Image Slider

होमखेलक्रिकेट3 मौके जब गुस्से पर काबू नहीं कर पाए वैभव सूर्यवंशी, हाथापाई तक आ गई थी नौबत

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Temper Loss Instances: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता सितारा बन चुके हैं. आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे बड़े अवॉर्ड जीतने वाले इस युवा बल्लेबाज की बल्लेबाजी जितनी चर्चा में रही, उतनी ही उनके आक्रामक रवैये ने भी सुर्खियां बटोरीं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी कई बार मैदान पर खो चुके हैं आपा.

नई दिल्ली. महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता सितारा बन चुके हैं. आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे बड़े अवॉर्ड जीतने वाले इस युवा बल्लेबाज की बल्लेबाजी जितनी चर्चा में रही, उतनी ही उनके आक्रामक रवैये ने भी सुर्खियां बटोरीं. मैदान पर कई बार ऐसा देखने को मिला, जब वैभव अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए. कभी उन्होंने विरोधी गेंदबाज को जूता दिखाया तो कभी मैच के बाद धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई. आइए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी के करियर के तीन सबसे चर्चित विवाद.

श्रीलंका ए के खिलाड़ी से हुई धक्का-मुक्की
जून 2026 में दांबुला में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के दौरान वैभव पहली बार भारत ए टीम का हिस्सा बने थे. हालांकि टूर्नामेंट उनके लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां भारत ए 17 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका. श्रीलंका की जीत के बाद जश्न के दौरान माहौल गरमा गया. इसी बीच वैभव की श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलामबागे के साथ तीखी बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

पाकिस्तान के खिलाफ हुआ विवाद
2025 अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 9 गेंदों में 26 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी. लेकिन अली रजा ने उन्हें आउट कर दिया. विकेट मिलने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जो वैभव को पसंद नहीं आया. पवेलियन लौटते समय वैभव ने अपने जूते की ओर इशारा किया. उनके इस इशारे को विरोधी गेंदबाज के लिए अपमानजनक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा गया. यह घटना भी काफी चर्चा में रही, जबकि उस मैच में भारत को 191 रन से हार का सामना करना पड़ा.

कप्तान के फैसले पर दिखा गुस्सा
2025 राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ए और बांग्लादेश के बीच मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया. सभी को उम्मीद थी कि वैभव बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन कप्तान **जितेश शर्मा** ने उन्हें मौका नहीं दिया और रामनदीप सिंह को बल्लेबाजी के लिए भेजा. रमनदीप पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद कैमरे में वैभव काफी नाराज नजर आए. उनके चेहरे के हावभाव साफ बता रहे थे कि वह कप्तान के फैसले से खुश नहीं थे. यह उनके करियर का पहला ऐसा मौका था, जब मैदान पर उनका गुस्सा खुलकर सामने आया.

वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है. इतनी कम उम्र में उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह बेहद खास हैं. हालांकि मैदान पर भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी बड़े खिलाड़ी की पहचान होती है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अनुभव के साथ वैभव अपने स्वभाव में भी परिपक्वता लाएंगे और भविष्य में ऐसे विवादों से बचते हुए सिर्फ अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरेंगे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||