सावन माह के पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाने से पुलिस बल भी तैनात रही। दिल्ली समेत फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद के मंदिर हर हर महादेव के जयकरों से गूंज उठे।
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 के प्राचीन साइन मंदिर में शिव भक्तों की लंबी करें देखी गई। मंदिर प्रबंधन के मुख्य पुजारी अचार्य नूतन देव ने बताया कि काशी से पधारे वैदिक पुजारी की ओर से सावन माह के दौरान रोजाना रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सुबह सबेरे से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। शहर के प्रमुख मंदिरों घंटेश्वर मंदिर,भूतेश्वर मंदिर,सिद्धेश्वर मंदिर,प्रकाशपुरी मंदिर, सेक्टर चार श्री राम मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर,गीता भवन मंदिर, सेक्टर 56 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 15 पार्ट वन राधा कृष्ण मंदिर,सेक्टर 43 हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों ने श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। गंगाजल, चंदन,रोली, दूध,दही,मधु,फूल,बेलपत्र, भांग,धतूरा आदि भगवान शिव को प्रिय समझी जाने वाली चीजें भगवान को अर्पित किया। मंदिर में भगवान शिव के भजन कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे। सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया गया। इसमें बहुत सारे भक्तों ने हिस्सा लिया।
श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
गाजियाबाद के इंदिरापुरम, मोहन नगर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। वहीं, श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
नोएडा के मंदिरों में सुबह से लंबी लाइन लग गई। सावन के पहला सोमवार में नोएडा के कई इलाकों में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं, पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में सावन के पहले सोमवार को गुफा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भोलेनाथ को जल व बेलपत्र अर्पित किए।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



