Image Slider

Sawan Somvar Jal Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा का आज पांचवा दिन है. आज सावन का पहला सोमवार भी है. इस खास मौके पर यूपी-उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों के शिवालयों में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी कतार लगी हुई है. साथ ही कांवड़िए भी भारी संख्या में पहुंचे हुए हैं. वहीं मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है. भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है. सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है. वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, बाराबंकी सहित कई जिलों के शिवमंदिरों में आधी रात से लोग जल चढ़ाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

Kanwar Yatra News: कंसा किले में जलाभिषेक के लिए पहुंची लाखन आर्मी

सावन के पहले सोमवार पर लाखन आर्मी के लोग कसमंडी में जलाभिषेक करने पहुंचे हुए हैं. वहीं उन्हें रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के लिए तैनाती की गई है. कंसा किले में जलाभिषेक का ऐलान किया गया है. 108 गांवों की मिट्टी अर्पित करने का भी ऐलान किया गया है.

Kanwar Yatra News Live: ताजमहल में जल चढ़ाने पहुंचीं हिन्दू महासभा की महिला कार्यकर्ता

आगरा में सावन के पहले सोमवार पर ताजमहल को लेकर फिर विवाद गरमाया. अखिल भारत हिन्दू महासभा की 11 महिला कार्यकर्ता कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंचीं. संगठन ने ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए जलाभिषेक की मांग की. पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पश्चिमी गेट से पहले ही रोक दिया. महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस राजेश्वर मंदिर ले गई, जहां जलाभिषेक कराया गया. हिन्दू महासभा ने आरोप लगाया कि उन्हें ताजमहल में पूजा से रोका गया. संगठन ने कहा कि ताजमहल में पूजा-अर्चना की मांग आगे भी जारी रहेगी. प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनाए रखी. ताजमहल में पूजा की मांग को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई. फिलहाल इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्रवाई की गई है.

Badrinath Dham News: बद्रीनाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार पर उमड़ा सैलाब

पवित्र सावन मास में भगवान बद्री विशाल को समर्पित बद्रीनाथ धाम में आज तीसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. पहाड़ों में सावन एक माह पहले शुरू हो जाता है, इसलिए यहां सावन का तीसरा सोमवार मनाया जा रहा है. जबकि मैदानी इलाकों में आज पहला सोमवार है. सुबह से ही मंदिर में शिवभक्तों और कावड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. सावन माह में भगवान बद्री विशाल को विशेष रूप से दूध, चावल और मिश्री से बनी खीर का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि बद्री विशाल को बाल भोग में प्रतिदिन खीर अति प्रिय है. सावन में इस भोग का महत्व और बढ़ जाता है क्योंकि पूरा महीना शिव-पार्वती को समर्पित रहता है. मंदिर में रुद्राभिषेक और शिव सहस्त्रनाम के पाठ भी किए जा रहे हैं.

Kanwar Yatra News: जलाभिषेक कर लौट रहे बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

बहराइच जिले में मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर. भीषण टक्कर में माँ और बेटी की मौत. बाइक सवार व्यक्ति घायल. बहराइच-नानपारा हाईवे पर श्रावस्ती चीनी मिल के पास हुआ हादसा. जंगली नाथ मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहे थे दंपति और उनकी बेटी. नानपारा कोतवाली क्षेत्र की घटना.

Kanwar Yatra News: गाजियाबाद में एंबुलेंस ने कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर

गाजियाबाद के मुरादनगर में सावन के पहले सोमवार तड़के कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रेलवे रोड कट के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक कांवड़िया, एंबुलेंस चालक और मरीज घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने में जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ और एसीपी मसूरी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया, घायलों के इलाज का भरोसा दिया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद कांवड़िए ‘बोल बम’ और ‘जय भोले’ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पर आगे रवाना हो गए.

Kanwar Yatra News: औरेया में सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत

औरैया जिले में जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों के साथ बड़ा सड़क हादसा. एक की मौत तो दूसरा गंभीर रूप से घायल. देवकली धाम से लौटते समय बिरिया गांव के पास बाइक बिजली के खंभे से टकराई. हादसे में दिबियापुर निवासी एक कांवड़िया की मौके पर मौत. दूसरा गंभीर रूप से घायल. घायल को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल चिचौली भिजवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की. औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव के पास का मामला.

Kanwar Yatra News: सीतापुर में करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत

सीतापुर जिले में करंट लगने से दो कांवड़ियों की हुई मौत. हादसे में तीन कांवड़िया हुए घायल. पिकअप के हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुआ हादसा. पिकअप पर बंधा हुआ था डीजे. हादसे के बाद मचा कोहराम. चहलारी घाट जल लेने जा रहे थे वाहन सवार कावड़िया. थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर का मामला.

Ballia News: बलिया में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब

बलिया मे सावन के पहले सोमवार के अवसर पर बलिया में शिवभक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा. बालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भोलेनाथ का अभिषेक किया. दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ से भृगृनगरी हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी. बालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें देखी गईं. प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि श्रावण मास पर जिले के 23 घाटों पर श्रद्धालु का जल लेते हैं.

Raebarelly News: जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने मारी टक्कर

रायबरेली में बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा. श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर. सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक कर लौट रहे सभी श्रद्धालु हादसे में गंभीर रूप से घायल. पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर. शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तरौंजा गांव के पास हुआ हादसा. ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस जुटी.

Sawan Somvar News Live: सावन के पहले सोमवार पर मेरठ के शिवालयों में भक्तों का सैलाब

आज सावन का पहला सोमवार है. सावन के पहले सोमवार के दिन अलग-अलग मंदिरों में आस्था का जनसैलाब नजर आ रहा है. मेरठ के औघड़ नाथ मंदिर की छटा तो बस देखते ही बनती है. यहां तिल रखने की जगह नहीं है. कई कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हैं. एक तरफ सड़कों पर कांवडियों का सैलाब है तो दूसरी तरफ मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब.

Lucknow News: कसमंडी किले में लाखन आर्मी आज करेगी जलाभिषेक

लखनऊ स्थित कसमंडी किले में लाखन आर्मी के लोगों ने जलाभिषेक का किया ऐलान. किले और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आज लाखन आर्मी के लोगों ने जलाभिषेक का ऐलान किया हुआ है.

Kanwar Yatra News: ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर

अयोध्या में दर्दनाक सड़क हो गया. इस हादसे में ट्रक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया.

Ghaziabad News: गाजियाबाद के दूधेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा

सावन के पहले सोमवार पर दूधेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. कोई दूध से अभिषेक कर रहा है तो कोई बेलपत्र और गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहा है. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है. सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. गाजियाबाद ACP सिद्धार्थ ने बताया कि शिव भक्तों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 100 सीसीटीवी कैमरे से पूरे मंदिर प्रांगण की निगरानी की जा रही है और पूरे सावन इसी तरीके की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने बताया कि आज एक लाख शिव भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास तौर से महिला पुलिस प्रशासन को तैनात किया गया है ताकि महिला भक्तों को किसी तरीके की आवश्यकता ना हो और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है.

Barabanki News: बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का सैलाब

श्रावण माह के पहले सोमवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर मे जल अभिषेक करने पहुंचे शिव भक्त. लाखों की संख्या मे पहुंचे विभिन्न जिलों से शिव भक्त. काशी के तर्ज पर दिव्य भव्य स्वरुप मे जल्द पूरा होगा लोधेश्वर धाम का निर्माण कार्य. महादेवा कॉरिडोर का बीते दिनों सीएम योगी ने किया था निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्था के किये गए है पुख्ता इंतेज़ाम.

Sawan News Live: सावन के पहले सोमवार को इटावा के केदारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना

सावन के पहले सोमवार को इटावा के केदारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना. दक्षिण भारत के तमिलनाडु से बुलाये गए पंडा पुजारियों की देख रेख में शुरू हो गई है. दक्षिण भारत शैली के वाद्य यंत्रों को पूजा अर्चना के समय जोरदार ढंग से कलाकार बजाते हुए दिखे.

Sawan News Live: कानपुर में शिव मंदिरों पर भारी सुरक्षा तैनात

श्रावण मास के प्रथम सोमवार में शिव भक्तों का कानपुर के मंदिरों में तांता. आनंदेश्वर, सिद्धेश्वर, भूतेश्वर, खेरेश्वर समेत कई मंदिरों में देर रात से भक्तों की लंबी कतार. पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट. शहर में 5 सेक्टर में DCP के नेतृत्व में 60 से ज्यादा टीम. घाटों पर भी टीम अलर्ट मोड पर. जल पुलिस के जवान मोटर बोट के साथ सभी घाटों पर तैनात.

Kanwar News Live: गोंडा के शिवालयों में भक्तों का तांता

सावन का पहला सोमवार आज. गोंडा के शिवालयों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़. ब्रह्म मुहूर्त से ही शिव मंदिरों में हो रहा जलाभिषेक. पृथ्वीनाथ, दुखहरण नाथ और जोगेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त कर रहे दर्शन पूजन. हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा आकाश. संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी.

Kanwar Yatra News Live: कांवड़ यात्रा के लिए गंगनहर पर योगी सरकार की खास व्यवस्था

सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार बेहतरीन इंतजाम किए हैं. गंगनहर के किनारे पहली बार रात में रास्ते रोशन करने के लिए लाइटें लगाई गई हैं. अब कांवड़ियों को रात में कांवड़ गंगनहर पटरी पर चलने में दिक्कत नहीं होगी. 55 किलोमीटर तक गंग नहर के किनारे लाइट लगाई गई है. साथ ही सुरक्षा के लिए गंगनहर और कांवड़ मार्ग  पर  4 अस्थायी थाने ओर 56 अस्थायी कांवड़ पुलिस चौकियां भी बनाई गई हैं. इन चौकियों पर पुलिस स्वास्थ्य टीम 24 घंटे तैनात रहेगी.

CM Yogi Adityanath News: सावन के पहले सोमवार पर सीएम योगी का ट्वीट

सावन के पहले सोमवार को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव!

Sawan Somwar Live: काशी विश्वनाथ मंदिर आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

सावन के पहले सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा. कमिश्नर एस राजलिंगम और सीईओ ने बरसाए फूल. भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||