Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने हर जॉनर की फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाया है. अगर आप भी वीकेंड पर उनके शानदार अभिनय का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ओटीटी पर उनकी 6 सुपरहिट फिल्में देखने के लिए तैयार हो जाइए. हंसी-मजाक और मासूमियत से भरी ‘बर्फी’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जहां आपका दिल जीत लेंगी, वहीं ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर का खौफनाक और वायलेंट एक्शन अवतार आपका दिमाग हिलाकर रख देगा.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के वर्सेटाइल स्टार रणबीर कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. कॉमेडी, रोमांटिक से लेकर एक्शन और बायोपिक रोल तक, उन्होंने हर किरदार में अपनी बेहतरीन छाप छोड़ी है. उनकी फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम किए हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी अलग जगह बनाई है. अगर आप रणबीर कपूर के फैन हैं तो आप घर बैठे उनकी ये 6 हिट फिल्में देख सकते हैं.

बर्फी: अनुराग बासु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बर्फी’ में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया है. प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीक्रूज भी मूवी का हिस्सा थे. यह कहानी बर्फी (रणबीर कपूर) नाम के एक मूक-बधिर लड़के की है, जो अपनी मासूमियत और खुशमिजाजी से सबका दिल जीत लेता है. निस्वार्थ प्रेम, जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिए और इंसानी भावनाओं को दर्शाती इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 188 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. दिल को छू लेने वाली यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

ये जवानी है दीवानी: रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केक्लां स्टारर यह फिल्म युवा पीढ़ी के सपनों और रिश्तों की खूबसूरत दास्तान है. फिल्म की कहानी चार दोस्तों-कबीर, नैना, अवी और अदिति के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कबीर अपने करियर और सपनों के बीच प्यार और दोस्ती के सच्चे मायनों को समझता है. बॉक्स ऑफिस पर 319 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

संजू: राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘संजू’ बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बायोपिक है. इसमें रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल, परेश रावल, सोनम कपूर. अनुष्का शर्मा और दीया मिर्जा नजर आए थे. फिल्म की कहानी संजय दत्त की ड्रग्स की लत, विवादों, जेल की सजा और पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते को बड़ी गहराई से दर्शाती है. दुनियाभर में 586 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई करने वाली यह मास्टरपीस फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है. (फोटो साभार: IMDb)

एनिमल: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी डार्क एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म का प्लॉट पिता और बेटे के बेहद जटिल-गहरे रिश्ते पर आधारित है, जहां पिता पर हुए हमले के बाद बेटा बदले की आग में किसी भी हद तक चला जाता है. दुनियाभर में 917 करोड़ से अधिक का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली यह ब्लॉकबस्टर फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

ऐ दिल है मुश्किल: करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह कहानी अयान और अलिजेह के एकतरफा प्यार, गहरी दोस्ती और दिल टूटने के अहसास को बेहद खूबसूरती से बयां करती है. संगीत और भावनाओं से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 239 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था. इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

अजब प्रेम की गजब कहानी: यह रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म का प्लॉट प्रेम (रणबीर कपूर) नाम के एक सीधे-सादे और हंसमुख लड़के के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपनी परवाह किए बिना जेनी (कैटरीना कैफ) के सच्चे प्यार को पाने में उसकी मदद करता है. 97 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली यह मजेदार और हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||