Who Is Pooja Pal: बाराबंकी की बेटी पूजा पाल का मुंबई में सम्मान किया गया. भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने पूजा पाल को सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर ने पूजा की संघर्ष से सफलता की कहानी सुनी. सचिन तेंदुलकर ने कहा कि चुनौतियां ही प्रतिभा को निखारती हैं.
बाराबंकी की पूजा पाल को सचिन तेंदुलकर ने किया सम्मानित.
क्या बोले सचिन तेंदुलकर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि चुनौतियां ही प्रतिभा को निखारती हैं. मुश्किलें आएंगी लेकिन उनसे घबराना नहीं. वहीं आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. सचिन ने शिक्षक राजीव श्रीवास्तव की सराहना करते हुए कहा कि जैसे उनके जीवन में गुरु रमाकांत आचेरकर की अहम भूमिका रही है, उसी तरह से पूजा की सफलता में भी उनके शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान है.
कौन हैं पूजा पाल, क्या किया था इनोवेट
पूजा पाल मूल रूप से सिरौसी गौसपुर ब्लॉक के डलई का पुरवा गांव की रहने वाली हैं. पूजा के पिता पुत्तीलाल दिहाड़ी मजदूर हैं. तीन साल पहले पूजा ने किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए धूल रहित थ्रेसर का एक मॉडल तैयार किया था. बता दें कि पूजा पाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था. पूजा पाल को अपने इस इनोवेशन के लिए जापान में आयोजित कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था. साल 2024 के जनवरी महीने में राष्ट्रीय विज्ञान मेले में देश के 100 चयनित बच्चों में शामिल थीं. भारत सरकार ने उन्हें 14 जून 2025 को जापान भ्रमण पर भेजा था.
पूजा की सफलता का सफर कब से हुआ शुरू
पूजा की प्रतिभा की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई, जब उन्होंने ‘धूल रहित थ्रेसर’ का मॉडल तैयार किया. यह मॉडल पहले जिला स्तर पर चयनित हुआ, फिर मंडल और लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों में जगह बनाई. इसके बाद दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भी पूजा के मॉडल को खूब सराहा गया.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



