आज फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर अगर आप पुराने दौर के गानों से हटकर कुछ नया और रिफ्रेशिंग सुनना चाहते हैं, तो नए जमाने के बॉलीवुड गानों का अपना ही एक अलग स्वैग है. ‘आरआरआर’ के इमोशनल एंथम ‘दोस्ती’ से लेकर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के थिरकने पर मजबूर कर देने वाले ‘मस्त मलंग झूम’ तक, ये नए ट्रैक्स आपकी दोस्ती के हर रंग को बयां करते हैं. चाहें दोस्तों संग लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो या पुरानी यादों में खोना हो, यह लेटेस्ट प्लेलिस्ट आपकी महफिल में नई जान फूंक देगी.
इन गानों के साथ मनाइए फ्रेंडशिप डे का जश्न.
नई दिल्ली. फ्रेंडशिप डे का मौका हो और दोस्तों की महफिल में म्यूजिक न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. जहां ‘शोले’ का ‘ये दोस्ती’ और ‘थ्री इडियट्स’ का ‘बहती हवा सा था वो’ हमारे दिलों में बसे हैं, वहीं नए जमाने की दोस्ती का अपना एक अलग ही स्वैग है. आज की बेफिक्र बॉन्डिंग, लेट-नाइट ड्राइव्स, हॉस्टल की नॉस्टैल्जिया और क्रेजी ट्रिप्स के लिए 2026 की यह लेटेस्ट फ्रेंडशिप प्लेलिस्ट बिल्कुल परफेक्ट है.
इस लिस्ट मे जूनियर एनटीआर के ‘आरआरआर’ के धमाकेदार एंथम ‘दोस्ती’ से लेकर ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के दिल छू लेने वाले ‘हम यहीं’ तक, ये नए गाने आपकी और आपके यारों की पुरानी यादों में फिर से ताजी जान फूंक देंगे. यहां पर देखिए उन गानों की लिस्ट जिनसे आप फ्रेंडशिप डे को खास बना सकते हैं.
2020 के बाद रिलीज हुए बेस्ट फ्रेंडशिप गाने
दोस्ती (आरआरआर)
बाकी सब ठीक (भेड़िया)
साल 2002 में आई ‘भेड़िया’ का यह ट्रैक आज की युवा पीढ़ी और रोड ट्रिप्स की वाइब को बखूबी कैप्चर करता है. इसे सचिन-जिगर ने संगीत दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है. वरुण धवन और उनके दोस्तों पर फिल्माया गया यह गाना दोस्तों के साथ बिताए गए बेफिक्र पलों, आपसी खिंचाई और जिंदगी की उलझनों के बीच सब ठीक है वाले अंदाज का जश्न मनाता है. दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव या हैंगआउट के लिए यह एकदम परफेक्ट सॉन्ग है.
खो गए हम कहां (टाइटल ट्रैक)
सिद्धान्त चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ का टाइटल ट्रैक डिजिटल एरा की दोस्ती की उलझनों और मिठास को दिखाता है. जसलीन रॉयल का कंपोज किया गया यह धीमा और रिलैक्सिंग गाना याद दिलाता है कि वर्चुअल दुनिया के शोर में असली दोस्त ही हमें जमीन से जोड़े रखते हैं. यह सॉन्ग मॉडर्न-डे फ्रेंडशिप की इनसिक्योरिटीज और एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बनने के खूबसूरत पहलू को बयां करता है.
हम यहीं (मडगांव एक्सप्रेस)
मस्त मलंग झूम (बड़े मियां छोटे मियां)
साल 2024 में रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का यह गाना हाई-एनर्जी ट्रैक है, जिसे विशाल मिश्रा और अरिजीत सिंह ने गाया है. टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया सॉन्ग दोस्ती का असली जश्न मनाता है. विशाल मिश्रा के म्यूजिक और इरशाद कामिल के बोल दोस्तों के साथ जमकर थिरकने और मस्ती करने का मौका देते हैं. फ्रेंडशिप डे की पार्टी या दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक के पलों में प्ले करने के लिए यह धमाकेदार डांस ट्रैक है.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



