कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच 13 साल पुराना विवाद इन दिनों फिर से सुर्खियों में है. कॉकरोच जनता पार्टी के स्टूडेंट आंदोलन के बाद से कंगना लगातार खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद ने कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा था जिसमें अब ऋतिक रोशन भी घिर गए हैं.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन ने एक कमेंट किया जिसपर कंगना ने पलटवार करते हुए एक्टर से आग में घी न डालने की अपील की है. सोशल मीडिया पर किए गए इन कमेंट्स से दोनों के बीच का 13 साल पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. ये वाकया साल 2013 का है.
साल 2013 में ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की फिल्म कृष 3 आई थी. इस फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे के अपोजिट लीड रोल अदा किया था. फिल्म की रिलीज के दौरान दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी. कंगना रनौत औऱ ऋतिक रोशन ने पब्लिक में एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे.
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत ने पहली बार 2010 में फिल्म ‘काइट्स’ और फिर 2013 में ‘कृष 3’ में साथ काम किया था. दिसंबर 2013 में ऋतिक के सुज़ैन खान से अलग होने के बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहें सामने आने लगीं. हालांकि, करीब दो साल तक दोनों ने इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा. वो अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर खामोश रहे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2016 में कंगना रनौत ने पब्लिक में ऋतिक रोशन पर आरोप लगाए जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया. एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बिना नाम लिए अपने ‘सिली एक्स’ का जिक्र किया. बॉलीवुड में इसे सीधे तौर पर ऋतिक रोशन की ओर इशारा माना गया और यहीं से दोनों के बीच कानूनी और सार्वजनिक लड़ाई शुरू हो गई.
एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता है कि लोगों के सिली एक्स ध्यान खींचने के लिए कुछ भी क्यों करते हैं. मामले के तूल पकड़ते ही ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को लीगल नोटिस भेजकर माफी की मांग की थी. एक्टर का कहना था कि कंगना को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पब्लिक में उनसे माफी मांगनी चाहिए.
एक्टर की लीगल टीम का आरोप था कि कंगना रनौत ने 1,439 ईमेल भेजे थे. इन इमेल के जरिए वो ऋतिक रोशन को मेंटली टॉर्चर कर रही थीं. यहां तक कि न्यूज 18 में प्रकाशित खबर के मुताबिक कंगना रनौत ने इंटरव्यूज में दावा भी किया था कि ऋतिक ने पेरिस में उन्हें प्रपोज किया था.
इसपर रिएक्शन देते हुए ऋतिक रोशन का कहना था कि वह जनवरी 2014 में पेरिस गए ही नहीं थे. उन्होंने फेसबुक पर लंबा बयान जारी करते हुए सवाल उठाया कि अगर सात साल का रिश्ता था तो उसका एक भी ठोस सबूत, फोटो, संदेश या कोई यादगार चीज क्यों नहीं है. अभिनेता फरहान अख्तर ने भी ओपन लेटर के जरिए ऋतिक का समर्थन करते हुए यही सवाल उठाया था.
अब 13 साल बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ने कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच के मामले को फिर से सुलगा दिया है. कंगना ने कमेंट करते हुए एक्टर पर फिर एक बार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ऋतिक को ऐसे कमेंट कर आग में घी डालने का काम करने से बचना चाहिए औऱ साथ ही अपनी पार्टनर को शर्मिंदा नहीं करना चाहिए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



