Image Slider

होमखेलक्रिकेटT20 का सबसे दिल दहला देने वाला फाइनल, 85 रन पर सिमटी पूरी टीम, फिर जो हुआ…

Last Updated:

GSL 2026 Final: ग्लोबल सुपर लीग 2026 का फाइनल क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गया. मुकाबला गयाना अमेजन वॉरियर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस के बीच खेला गया था. मैच में गयाना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 85 रन के स्कोर सिमट गई थी, लेकिन उसके बावजूद टीम ने 6 रन से जीत हासिल कर सबको चौंका दिया.

Zoom

GSL के फाइनल में गुयाना बनी चैंपियन

नई दिल्ली: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. ऐसा सुनने को तो बहुत बार मिला है, लेकिन ग्लोबल सुपर लीग 2026 के फाइनल में देखे को भी मिल गया. जीएसएल का फाइनल मैच गयाना अमेजन वॉरियर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस के बीच खेला गया. मैच में गयाना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 85 रन बनाकर सिमट गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसने मैच को अपने नाम किया. यही वजह कि टी20 क्रिकेट में इस फाइनल को हमेशा याद रखा जाएगा.

GSL 2026 के फाइनल में क्या रोमांच हुआ?

फाइनल में 47 साल के इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बल्लेबाजी के लिए उतरी गयाना की टीम एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरफ बिखर गई. शुरुआत के 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं सके. गयाना के सिर्फ 29 रन के स्कोर पर 8 विकेट गिर चुके थे, लेकिन अंतिम के तीन बल्लेबाज ड्वेन प्रीटोरियस (17), मैथ्यू फोर्ड (28) और खुद कप्तान ताहिर ने 11 रन बनाकर 18.5 ओवर में स्कोर को जैसे-तैसे 85 रन तक पहुंचाया.

गेंदबाजी की बात करें तो टीम के लिए पीटर सीडल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा अनिरुद्ध इमैनुएल ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, फेबियन एलन, कॉलम स्टो और कारिमा गोरे के खाते में भी एक-एक विकेट आया.

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 79 रन पर ऑलआउट

गयाना के 85 रन के जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की जो हालत हुई, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. इस छोटे स्कोर को देखकर ऐसा लगा कि सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स इसे आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अपने स्कोर का बचाव करने के लिए गयाना के गेंदबाजों ने भी जान लड़ा दी. फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद मैदान पर मानो ऐसा लगा कि एक बल्लेबाज आ रहा है और दूसरा जा रहा है.

देखते ही देखते सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स बुरी तरह से बैकफुट पर आ गई. इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने जैसे ही कैलम स्टो को अपने सीधे थ्रो से रनआउट किया, खेल वहीं खत्म हो गया. फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 79 रन पर सिमट गई. फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए सिर्फ दो बल्लेबाज, ओलिवर पीक (31 रन) और पीटर सिडल (11 रन) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए. वहीं, गेंदबाजी में गयाना के लिए ड्वेन प्रिटोरियस और मोहम्मद नबी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि इमरान ताहिर के खाते में 2 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||