Image Slider

Last Updated:

दिलजीत दोसांझ यूरोप टूर से पहले टोक्यो में शॉपिंग करते दिखे. उन्होंने जापान में अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो साझा किए. उनका यूरोप टूर 21 अगस्त से बर्लिन में शुरू होगा. चलिए बताते हैं सिंगर के इस पोस्ट के बारे में.

Zoom

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने आने वाले यूरोप टूर को लेकर चर्चा में हैं. वह जहां भी जाते हैं, वहां की संस्कृति, खानपान और खास पलों को अपने फैंस के साथ साझा करना नहीं भूलते. यूरोप टूर शुरू करने से पहले दिलजीत दोसांझ जापान पहुंचे, जहां वह टोक्यो की खूबसूरत गलियों, बाजारों और स्थानीय जगहों का आनंद लेते नजर आए. उन्होंने अपनी इस यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं.

दिलजीत ने टोक्यो में अपने समय को यादगार बनाने के लिए कई जगहों की सैर की. उन्होंने जापानी जायकों का स्वाद लिया और स्थानीय दुकानों में घूमते हुए अपनी पसंद की चीजें देखीं. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में वह एक ग्रॉसरी स्टोर में जाते हुए दिखाई देते हैं, जहां वह अलग-अलग सामान देखते हुए कॉफी का आनंद लेते हैं. इसके अलावा वह आइसक्रीम का भी लुत्फ उठाते हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||