मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर को पार्टी से निकाला, अब कभी भी BSP में नहीं होगी वापसी
Image Slider
Last Updated:
लखनऊः 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा एक्शन लिया है. मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को फिर से पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है. पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अशोक सिद्धार्थ की अब कभी भी BSP में वापसी नहीं होगी. मायावती ने आरोप लगाया कि अशोक सिद्धार्थ लगातार अनुशासनहीनता और पार्टी निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे. कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की जिम्मेदारी निभाने में भी लापरवाही का आरोप लगा है.