Image Slider

Last Updated:

शुभांगी अत्रे ने अपनी जिंदगी के दो डरावने किस्से बताए. टीनएज में एक लड़के ने उनका पीछा किया और दीवारों पर उनका नाम लिखा. टीवी सेट पर भी नए कलाकारों को रैगिंग झेलनी पड़ती है.

Zoom

‘भाबीजी घर पर हैं!’ की अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है. इस कॉमेडी शो से पहले वह कई नामी शो में काम कर चुकी हैं और कई सालों से छोटे पर्दे का हिस्सा हैं. हालिया एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के दो बड़े डरावने किस्सों को याद किया. जहां उन्होंने बताया कि टीवी सेट पर भी नए कलाकारों को रैगिंग झेलनी पड़ती है. दूसरा अपनी टीनएज का, जब एक लड़के ने उनका पीछा किया और दीवारों पर उनका नाम लिख दिया.

‘हॉटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे बताया कि जब वह 10वीं-11वीं क्लास में पढ़ रही थीं तो एक शख्स उनके पीछे पड़ा था. वह तब इंदौर में रहा करती थी. एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये मेरी जिंदगी का सबसे भयावह पल था. जब मैं इंदौर में करीब 10वीं या 11वीं क्लास में पढ़ती थी. एक आदमी अक्सर उनका पीछा करता था. वह बाइक पर अक्सर चक्कर लगाता था. कभी वह सड़कों पर, कभी ब्लिंग पर तो कभी कॉलेज की दीवार पर मेरा और अपना नाम लिख देता था. जब भी दरवाजा खोलते तो सामने वाली दीवार पर ऐसे ही नाम लिखे दिखते थे.’

एक शख्स करता था पीछा
शुभांगी से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी स्टॉकर से सीधे बात नहीं की. तो एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उनकी बहन ने सीधे जाकर उस शख्स को सुनाया था कि वह ऐसा करके कुछ हासिल नहीं कर पाएगा. मगर एक्ट्रेस ने बताया कि वह काफी डर गई थीं. रेप से लेकर कई क्राइम की घटनाएं हर किसी को वैसे ही डराकर रखती हैं.

स्ट्रगल पर बोलीं शुभांगी अत्रे
इसी तरह शुभांगी अत्रे ने दूसरा किस्सा बताया. ये तब की बात है जब वह टीवी शो ‘कस्तूरी’ में काम कर रही थीं. वह अक्सर कई शेड्यूल में काम करती थीं तो उनके पास कुछ भी करने को समय नहीं बचता था. बल्कि वह दो से तीन दिन तक अपनी वैनिटी में ही गुजारती थीं. मगर वह शुक्र मानती हैं अपने करियर के स्ट्रगल और रैगिंग का, जिनकी वजह से वह टूटी नहीं बल्कि और मजबूत होकर हर चीज का सामना करती गईं.

शुभांगी अत्रे ने झेली रैंगिंग
जब इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे से रैगिंग झेलने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वह किसी का नाम नहीं लेंगी लेकिन प्रोडक्शन वाले भी कम नहीं होते. वह बहुत रूड बर्ताव करते हैं. अगर आप खाना भी खा रहे हो तो चिल्लाने लगते हैं कि आपका शॉट रेडी है तो खाना क्यों खा रहे हो. शुभांगी ने बताया कि पहले वह चुप रहती थीं लेकिन फिर उन्होंने जवाब देना सीख लिया था.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||