Last Updated:
Delhi Premier League 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की टीम ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया. साउथ दिल्ली की इस जीत में अंशुमन हुड्डा ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया और सिर्फ 3.1 ओवर में ईस्ट दिल्ली के पांच बल्लेबाज को आउट किया.
अंशुमन हुड्डा ने DPL मैच में लिए 5 विकेट
ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में अंशुम ने सिर्फ 3.1 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट किया. अंशुमन के पंजे के कारण ईस्ट दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. इस तरह साउथ दिल्ली के खिलाफ ईस्ट दिल्ली 18.1 ओवर में 165 रन बनाकर सिमट गई.
अंशुमन के सामने ईस्ट दिल्ली बैटिंग रही फ्लॉप
साउथ दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में ईस्ट दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आई थी. बैटिंग में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हालांकि, ओपनर बल्लेबाज अर्पित राणा ने जरूर कुछ समय के लिए मोर्चा संभाला और टीम के लिए 39 गेंद में 66 रनों की दमदार पारी खेली. इसके अलावा काव्य गुप्ता ने भी 37 रनों का योगदान दिया, जबकि ध्रुव कौशिक ने 20 बनाए. गेंदबाजी में अंशुमन के अलावा साउथ दिल्ली के लिए कप्तान आयुष बडोनी ने भी 2 विकेट लिए, जबकि अमन भारती और अंकित डबास के खाते में भी एक-एक विकेट आया.
11 गेंद पहले साउथ दिल्ली ने जीत लिया मैच
ईस्ट दिल्ली के खिलाफ 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली ने 11 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया. टीम के लिए पारी में अनमोल शर्मा ने सबसे ज्यादा 36 गेंद में 64 रनों की पारी खेली. इसके अलावा करण गर्ग ने 27 रन, प्रणव पंत ने 24 और कप्तान बडोनी के 23 रनों की उपयोगी पारियों ने साउथ दिल्ली ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



