Image Slider

Last Updated:

Sawan 2026: सावन में भगवान शिव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अलग-अलग चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करने का अलग फल बताया गया है. वाराणसी के पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार, दूध, गंगाजल, दही, शहद, गन्ने के रस और घी से अभिषेक करने को संतान, शांति, विद्या, शत्रु नाश और धन-ऐश्वर्य जैसी मनोकामनाओं से जोड़ा गया है.

वाराणसी: भगवान भोले के प्रिय मास सावन की शुरुआत हो चुकी है. इस पवित्र महीने में शिव की पूजा आराधना विशेष फलदायी होती है. शिव भक्त सावन के इस महीने भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी करते हैं. अलग- अलग चींजों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से अलग-अलग मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. लिंग पुराण में इसका विस्तृत वर्णन मिलता है. पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि राशिनुसार भी अलग-अलग शिवलिंग के रुद्राभिषेक का विधान शास्त्रों में बताया गया है, लेकिन नर्मदेश्वर और पार्थिव शिवलिंग के अभिषेक से मनुष्य मनोवांछित फल को प्राप्त करता है.

होगी संतान की उन्नति

सावन के महीने में यदि आप गाय के दूध से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, तो आपको संतान की प्राप्ति होती है. इसके अलावा जिनकी सन्तान है उनके उन्नति के योग भी बनते हैं. वहीं यदि आप गंगा जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हैं, तो आपको मोक्ष और शांति की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही आपका मन एकाग्र होता है और आप आध्यात्म की ओर अग्रसर होते हैं.

बुद्धि और विद्या के लिए इस चीज से करें अभिषेक

यदि आप सावन के महीने में नर्मदेश्वर महादेव का दही से अभिषेक करते हैं, तो आप विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है. वहीं यदि आप मधु यानी शहद से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, तो आपके शत्रुओं का नाश भी होता है.

धन ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति

इसके अलावा धन, ऐश्वर्य की कामना के लिए सावन के महीने में गन्ने के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा गंगा जल में गुलाब का इत्र डालकर भी आप यदि रुद्राभिषेक करते हैं, तो इससे आपको लक्ष्मी और वैभव की प्राप्ति होती है. साथ ही साथ जीवन में आर्थिक समस्याएं भी समाप्त हो जाती है. इसके अलावा गाय के घी से भी अभिषेक करना काफी चमत्कारिक और मनोवांछित फल की प्राप्ति वाला होता है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||