सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस बोटॉक्स को लेकर बात करती नजर आ रही हैं. इसी बीच आम्रपाली ने रानी से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके चलते दोनों ही एक्ट्रेसेस चर्चा में आ गई हैं. इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर भी कई बातें कहीं, जिसके चलते भोजपुरी बवाल का प्रोमो अब हर तरफ छाया हुआ है.
इस वीडियो में ब्यूटी, बॉलीवुड और बोटॉक्स को लेकर हुई बतों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जिसे लेकर हर कोई बात कर रहा है.
बोटॉक्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट पर हुई चर्चा
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों एक्ट्रेस साथ बैठकर अपना मैनीक्योर और पेडीक्योर करवा रही हैं. इसी दौरान नीलम गिरी अचानक रानी चटर्जी से पूछती हैं कि उन्होंने कौन सा बोटॉक्स करवाया है. यह सवाल सुनकर रानी हैरान हो जाती हैं और कहती हैं कि क्या भोजपुरी में बोटॉक्स होता है? इसी बात पर बीच में बोलते हुए आम्रपाली दुबे रानी से पूछती हैं कि तो क्या तुम्हारा सब माल असली है? इस पर रानी पलटकर आम्रपाली से ही सवाल कर देती हैं कि तुम बताओ, तुम्हारा सब माल असली है? आम्रपाली तुरंत हां में जवाब देती हैं. इसके बाद रानी कहती हैं कि अगर वह बॉलीवुड में होतीं तो उन्हें यह सब करवाना पड़ता. फिर तीनों मिलकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की लिप फिलर्स कराने के बाद वाली लुक की मिमिक्री भी करती हैं. तीनों ही भोजपुरी हसीनाएं इस दौरान बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस पर बात करते हुए मजाक भी करती हैं.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



