Image Slider

Last Updated:

Kangana Ranaut VS Saurav Das: कंगना रनौत द्वारा CJP नेता सौरभ दास को ‘बेरोजगार’ और ‘बेकार’ कहे जाने के बाद दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अब सौरभ दास ने मजाकिया अंदाज में पलटवार करते हुए कहा कि शायद कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि वह ‘यंग ऋतिक रोशन’ जैसे दिखते हैं. उन्होंने और क्या कहा चलिए बताते हैं…

ख़बरें फटाफट

Zoom

सौरव दास ने कंगना रनौत लपर फिर तंज कसा है.

नई दिल्ली. बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. कंगना ने जहां उन्हें ‘बेरोजगार’ और ‘बेकार’ कहकर निशाना बनाया था, वहीं सौरभ ने भी जवाब देने का अनोखा अंदाज चुना. उन्होंने हंसते हुए कहा कि शायद कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि मैं ‘यंग ऋतिक रोशन’ जैसे दिखते हूं. इतना ही नहीं, उन्होंने पर्सनल अटैक की बातचीत की वकालत भी की.

CJP नेता सौरव दास ने हाल ही में ‘मो जो स्टोरी’ (Mojo Story) को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की. सौरव दास ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि वह ‘यंग ऋतिक रोशन’ जैसे दिखते हैं.

‘मैं यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’

इंटरव्यू के दौरान सौरव दास ने कहा, ‘मेरे एक दोस्त ने कहा कि शायद वह मेरी जान के पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं. सौरव का यह बयान कंगना और सुपरस्टार ऋतिक रोशन के बीच साल 2016 में हुए चर्चित विवाद की ओर इशारा माना जा रहा है.

कंगना से कोई दुश्मनी नहीं: सौरव दास

सौरव दास ने साफ किया कि उनकी कंगना से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. उनका कहना था कि लोकतंत्र में संवाद सबसे जरूरी है और व्यक्तिगत हमलों की जगह बहस होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘देश की सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग अब बातचीत नहीं करते. चर्चा और बहस कम हो गई है. हमें मर्यादा के साथ एक-दूसरे से बात करनी चाहिए.’

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||