Image Slider

Last Updated:

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की एक्शन फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई पहले वीकेंड के बाद धीमी पड़ गई है. मंगलवार को 8 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने 7वें दिन 6.10 करोड़ रुपये का सिंगल डिजिट कलेक्शन किया. इसके बावजूद फिल्म का पहला हफ्ता काफी मजबूत रहा है. भारत में थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का कुल कलेक्शन 150 करोड़ के करीब पहुंच चुका है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार थलापति विजय की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है. वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है. बुधवार को भी थलापति विजय की फिल्म ने सिंगल डिजिट में बिजनेस किया है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘जन नायकन’ ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को जन नायकन ने 8 करोड़ रुपये बटोरने के बाद 7वें दिन 6.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 23.8 फीसदी कम है. गिरावट के बावजूद फिल्म का पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत नजर आ रहा है.

कमाई के नए आंकड़ों के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 149.50 करोड़ रुपये और ग्रोस कलेक्शन 174.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज में बुधवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अंतर्राष्ट्रीय ग्रोस कलेक्शन 81 करोड़ रुपये हो चुका है. इस तरह ‘जन नायकन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 255.63 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सातवें दिन भी फिल्म के बिजनेस में तमिल भाषा का पलड़ा सबसे भारी रहा. भारत में हुई 6.10 करोड़ रुपये की कुल नेट कमाई में अकेले तमिल वर्जन का योगदान 4.60 करोड़ रुपये का रहा. इसके अलावा हिंदी वर्जन ने 1 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया. बुधवार को देशभर में फिल्म के कुल 10,359 शो चलाए गए.

फिल्म के तमिल वर्जन ने 7वें दिन कुल 20.75 फीसदी की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी दर्ज की. दर्शकों की सबसे ज्यादा भीड़ शाम के शोज में देखने को मिली, जहां ऑक्यूपेंसी 24.38 फीसदी रही.

हिंदी वर्जन की बात करें तो 7वें दिन इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 9.94 फीसदी दर्ज की गई, जिसमें सबसे बेहतर रिस्पॉन्स नाइट शोज में देखने को मिला जहां ऑक्यूपेंसी 12.67 फीसदी रही. वहीं तेलुगु वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 13.54 फीसदी रही, जिसमें दोपहर के शोज का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा और ऑक्यूपेंसी 14.60 फीसदी दर्ज की गई.

बुधवार को भी फिल्म की कमाई में तमिलनाडु राज्य सबसे आगे रहा, जहां से 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया. इसके बाद कर्नाटक से 76 लाख रुपये और केरल से 55 लाख रुपये की कमाई हुई. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से फिल्म ने 50 लाख रुपये बटोरे, जबकि बाकी भारत से दिन का कुल कलेक्शन 1 करोड़ रुपये रहा.

फुल टाइम राजनीति में कदम रखने से पहले ‘जन नायकन’ थलापति विजय की आखिरी फिल्म है. एच. विनोद के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं. कमाल की बात है कि सिर्फ चार दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||