रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह के बेघर होने से सोहेल खान बेहद भावुक और उदास हो गए. उन्होंने कहा कि सीमा के बिना शायद उन्हें कभी एक साथ इतना समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा. भाई को इस मुश्किल वक्त में टूटने से बचाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए सुपरस्टार सलमान खान सेट पर पहुंचे. काउबॉय हैट, डेनिम शर्ट और ब्लैक पैंट में अपने खास स्वैग के साथ पहुंचे भाईजान ने सेट में दाखिल होने से पहले पैपराजी को पोज भी दिए.
‘द अलायंस’ के सेट के बाहर से सलमान खान का वीडियो वायरल.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के सेट पर अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे. शो के दौरान जब सोहेल एक पल के लिए काफी इमोशनल हो गए, ठीक उसी वक्त भाई का साथ देने के लिए सलमान की सरप्राइज एंट्री हुई. सेट के बाहर कैमरे में कैद हुए सलमान अपने खास स्वैग में नजर आए. उन्होंने डेनिम शर्ट, ब्लैक पैंट के साथ क्लासी काउबॉय हैट कैरी की हुई थी. सेट में दाखिल होने से पहले उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए.
दरअसल, सोहेल ‘द अलायंस’ में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ आए थे. सीमा के जाने के बाद सोहेल काफी टूट गए थे. शो से सीमा के बाहर होने पर सोहेल का कहना था कि वह नहीं चाहते थे कि सीमा शो से जाए. उन्होंने यह भी कहा कि शायद अब उन्हें कभी साथ में इतना लंबा और बिना रुकावट वाला समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



