नितेश तिवारी की मच अवेटेड ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और भव्य फिल्मों में से एक बनने जा रही है. इस पौराणिक महागाथा में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारों की फौज है. एक तरफ रणबीर कपूर श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगे, वहीं लंकापति रावण बनकर यश तहलका मचाने को तैयार हैं. आइए जानते हैं फिल्म की स्टारकास्ट में कौन-सा रोल किसे मिला है.
नई दिल्ली: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई सितारों की फौज नजर आ रही है. रणबीर कपूर ने श्रीराम का रोल निभाया है और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आती हैं. वहीं रावण के रूप में यश का खूंखार अवतार रोंगटे खड़े कर देता है. चलिए आपको मूवी की लीड स्टारकास्ट के बारे में बताते हैं.
रणबीर कपूर: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर अयोध्या के राजकुमार और भगवान श्रीराम का मुख्य किरदार निभा रहे हैं. मर्यादा पुरुषोत्तम के इस बेहद पावन और चुनौतीपूर्ण रोल के लिए रणबीर ने अपनी बॉडी लैंग्वेज से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक पर काफी मेहनत की है, बड़े पर्दे पर उनके इस सौम्य, त्यागी और शक्तिशाली अवतार को देखने के लिए दर्शक काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
यश: ‘केजीएफ’ फेम कन्नड़ सुपरस्टार यश ने ‘रामायण’ में लंकापति रावण का रोल निभाया है. भगवान राम के सबसे बड़े और पराक्रमी विरोधी के रूप में यश की स्क्रीन प्रेजेंस बेहद दमदार नजर आ रही है. रावण के किरदार में उनका ट्रांसफॉर्मेशन, दमदार आवाज और औरा इस फिल्म के सबसे बड़े और मुख्य आकर्षणों में से एक माना जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साई पल्लवी: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. यह उनके करियर की पहली हिंदी फिल्म है, जिसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. साई पल्लवी की नैचुरल एक्टिंग और उनकी सादगी भरे अंदाज को देखते हुए फैंस का मानना है कि वह सीता के गरिमामयी रोल में पूरी तरह खरी उतरेंगी. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
रवि दुबे: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में टीवी एक्टर रवि दुबे ने श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका में दिखेंगे. लक्ष्मण का किरदार उनके अटूट समर्पण, निस्वार्थ भ्रातृ-प्रेम और 14 साल के कठिन वनवास के दौरान राम-सीता के रक्षक के रूप में पहचाना जाता है. रवि दुबे का यह किरदार फिल्म की भावनात्मक कड़ियों को और अधिक मजबूत और खास बनाएगा. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
सनी देओल: फिल्म में श्रीराम के परम भक्त हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आएंगे. अपनी बुलंद आवाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर सनी देओल को हनुमान के इस रूप में देखना दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा. हालांकि, ट्रेलर में उनकी झलक देखने को नहीं मिली है. (फाइल फोटो)
लारा दत्ता: पूर्व मिस यूनिवर्स और फेमस एक्ट्रेस लारा दत्ता ‘रामायण’ में राजा दशरथ की तीसरी पत्नी रानी कैकेयी की महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगी. पौराणिक कथा के अनुसार रानी कैकेयी ही पूरी रामायण की दिशा बदलती हैं और श्रीराम के वनवास की वजह बनती हैं. इस रोल में लारा दत्ता की अदाकारी देखने लायक होगी. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
काजल अग्रवाल: साउथ सिनेमा और हिंदी फिल्मों की लोकप्रिय स्टार काजल अग्रवाल इस फिल्म में लंकापति रावण की पत्नी मंदोदरी के रूप में नजर आएंगी. मंदोदरी का किरदार एक ऐसी विवेकशील रानी का है जो रावण को उसकी गलतियों का अहसास कराती है और बार-बार धर्म-सच्चाई के रास्ते पर लौटने की सलाह देती है. (फाइल फोटो)
रकुल प्रीत सिंह: ‘रामायण’ फिल्म में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा की अहम भूमिका निभाती हुई दिखेंगी. इस महागाथा में शूर्पणखा का किरदार सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट माना जाता है. जंगल में श्रीराम और लक्ष्मण के साथ उसकी मुलाकात और उसके बाद घटी घटना ही ‘रामायण’ के उस ऐतिहासिक युद्ध सबसे बड़ी वजह बनती है, जिसने अच्छाई की बुराई पर जीत तय की. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
अरुण गोविल: मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में श्रीराम का कालजयी किरदार निभाकर घर-घर पूजे गए अरुण गोविल इस फिल्म का हिस्सा हैं. वह ‘रामायण’ की दुनिया में लौट रहे हैं लेकिन इस बार वह श्रीराम के पिता राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे. उनका इस फिल्म से जुड़ना पुराने और नए दर्शकों के लिए एक बेहद सुखद और नॉस्टैल्जिक अहसास जैसा है. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



