Image Slider

होमखेलक्रिकेटवेस्टइंडीज से मिली हार से बौखलाए बाबर आजम, ऑन कैमरा पूरी टीम की लगा दी क्लास

Last Updated:

West Indies beat Pakistan in 1st Test: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से रौंद दिया. कप्तानी में वापसी के बाद बाबर आजम का ये पहला मैच था. बाबर ने अपनी टीम के लिए चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए अकेले लड़ाई लड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल गया, जिससे वह काफी निराश दिखे.

Zoom

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी निराशाजनक रही. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 90 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान को चौथी पारी में जीत के लिए 211 रनों की जरूरत थी, लेकिन कप्तान बाबर के अलावा पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. बाबर आजम ने आखिर तक नाबाद रहते हुए 58 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी पर कप्तान बाबर काफी निराश दिखे और उन्होंने पूरी टीम की क्लास लगा दी. मैच के बाद बाबर ने कहा, “हां, परिणाम हमारे हाथ में नहीं था, लेकिन पिछले दो दिनों में हमने अच्छी क्रिकेट खेली. हालांकि, आज एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. हम लगातार अपने विकेट खोते रहे और हमारी बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही.”

यह पूछे जाने पर कि क्या चौथी पारी में पिच की भी भूमिका थी, बाबर ने कहा, “पिच अच्छी थी. हमें नई गेंद से थोड़ी मूवमेंट की उम्मीद थी क्योंकि यहां यह स्वाभाविक है और हम इसके लिए तैयार भी थे. लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और परिस्थितियों का शानदार इस्तेमाल किया. चौथे दिन गेंद थोड़ी नीची रह रही थी और असमान उछाल ले रही थी. हम पार्टनरशिप नहीं बना सके और इसीलिए मैच हार गए.”

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद उंगली में फ्रैक्चर के बावजूद 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों में 3 रन बनाए. इस पर बाबर ने कहा, “शान मसूद के चोटिल होने का असर हम पर पड़ा, क्योंकि दुर्भाग्य से उनकी उंगली की स्थिति अच्छी नहीं है. उसमें फ्रैक्चर है, इसलिए निश्चित रूप से हमें उनकी कमी खली.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||