Image Slider

 

नई दिल्ली. साल 2015 की सुपरहिट फिल्म ‘पीकू’ का ‘बेजुबान’ एक सुकून देने वाला और भावुक ट्रैक है. यह गाना फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान के बीच की अनकही केमिस्ट्री को पेश करता है. इस दिल को छू लेने वाले नगमे को अनुपम रॉय ने कंपोज किया है और अपनी जादुई आवाज से सजाया है, जबकि इसके बोल मनोज यादव और अनुपम रॉय ने मिलकर लिखे हैं. गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बिना बहुत कुछ कहे भी दोनों किरदार एक-दूसरे के अनकहे जज्बातों को समझने लगते हैं. शांत और धीमे संगीत वाला यह गाना आज भी लगाव और इमोशनल कनेक्शन का एक बेहतरीन प्रतीक माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||