Image Slider

होमताजा खबरकृषि700 रुपये खर्च कर कमाएं 2 लाख, इस खेती में छिपा है सोना, जानिए किसान से ट्रिक

Last Updated:

Cauliflower Farming Tips | Phoolgobhi ki kheti : आज के समय में कई लोग नौकरी छोड़कर किसानी कर रहे है. रामपुर के एक किसान तो महज 700 रुपये खर्च कर लाखों रुपये कमा रहे हैं. लोकल 18 की टीम ने उनसे जाना कि कौन सी खेती करें और किस तरह से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. 

रामपुर : अगर फूलगोभी की खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सिर्फ खेती करना ही नहीं सही समय चुनना भी जरूरी है. अगेती यानी समय से पहले लगाई गई फूलगोभी किसानों को ज्यादा कमाई करा सकती है. इसकी वजह है जब यह फसल बाजार में पहुंचती है तब इसकी आवक कम होती है और दाम अच्छे मिलते हैं.

रामपुर के किसान विजय ने इसी समय का फायदा उठा कर जुलाई में गोभी की रोपाई कर दी. उन्होंने 6 बीघा में कावेरी किस्म की अगेती फूलगोभी लगाई है. किसान का कहना है कि सर्दियों में जब हर तरफ फूलगोभी आ जाती है तब इसका भाव कई बार सिर्फ 7 से 10 रुपये किलो रह जाता है लेकिन अगेती फूलगोभी त्योहारी सीजन में तैयार होती है इसलिए 45 से 50 रुपये प्रति किलो कीमत मिलती है.

यह वेरायटी करीब 60 से 75 दिन में तैयार हो जाती है यानी फसल सीधे त्योहारी सीजन में बाजार पहुंचेगी. जब फूलगोभी की आवक कम रहती है और दाम अच्छे मिलते हैं. वह बताते हैं कि उन्होंने 6 बीघा के लिए 17 पैकेट बीज खरीदे. हर पैकेट 10 ग्राम का था और 10 ग्राम बीज की कीमत करीब 700 रुपये रही. पहले नर्सरी तैयार की गई जो 20 से 25 दिन में रोपाई के लिए तैयार हो गई. इसके बाद पौधों को खेत में लगाया गया.

किसान के मुताबिक, एक बीघा से करीब 10 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है. अगर बारिश से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ तो इस खेती से 2 लाख रुपये से भी ज्यादा का मुनाफा होता है. हालांकि अगेती फूलगोभी की खेती में एक बात का खास ध्यान रखना पड़ता है खेत में पानी बिल्कुल नहीं रुकना चाहिए. अच्छी जल निकासी समय पर खाद और कीट-रोगों से बचाव करने पर फसल अच्छी होती है और उत्पादन भी बढ़ता है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||